दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर करते वक्त सावधान! सामने आ सकती है चट्टान, चार महीने में भी नहीं हुआ काम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड से चट्टान हटाने का काम चार महीने से अधूरा है, जिससे वायाडक्ट बंद है।

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बने वायाडक्ट पर चल रहा चट्टान हटाने का काम। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड से चट्टान हटाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। वायाडक्ट के पास ही चार महीने से विभाग चट्टान हटाने का काम कर रहा है, लेकिन अभी तक मिट्टी का कुछ हिस्सा ही हट सका है।
चट्टान हटाने के काम के चलते वायाडक्ट भी चार महीने से बंद है, इससे मां डाट काली मंदिर जाने वाले भक्तों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एनएचएआइ कर रहा काम
दरअसल, एलिवेटेड रोड पर सफर में खतरा बन रही बड़ी चट्टानों को हटाने का एनएचएआइ काम कर रहा है। मई में एनएचएआइ ने इसका काम शुरू कर दिया था। एलिवेटेड रोड पर सफर सुरक्षित करने के लिए चार चट्टानों को हटा भी दिया गया। वहीं, चार महीने पहले वायाडक्ट के पास बड़ी चट्टान को हटाने का काम शुरू किया गया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
चट्टान से अभी मिट्टी ही हटाई जा रही है। काम शुरू होने के साथ ही इसे वाहनों के लिए बंद भी कर दिया गया था। ऐसे में मंदिर जाने वाले भक्तों को लंबी दूरी तय कर जाना पड़ रहा है।
परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि वायाडक्ट पर चट्टान हटाने का काम चल रहा है। बारिश के चलते भी काम में बाधा आई है। काम तेजी से कराया जा रहा है। एक महीने का और अभी समय लग सकता है। इसके बाद इसे जल्द शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: वायाडक्ट के नीचे से खिसकी मिट्टी, दो जगह बैठी सड़क... आई दरार
यह भी पढ़ें- अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जाम से देहरादून नहीं होगा परेशान, बनेगा नया फ्लाईओवर
