विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज नहीं चल रहीं बसें... लोग परेशान

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:18 AM (IST)

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे सुबह से ही बसों का संचालन प्रभावित हुआ है।

बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। जागरण

बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सुबह छह बजे से पहाड़ और मैदानी रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। केवल अनुबंधित बसों का संचालन मैदानी रूट पर हो रहा है।

निगम की बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। फिलहाल 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया गया है। वार्ता सफल न होने पर पदाधिकारियों ने अनिश्चित हड़ताल की चेतावनी दी।

शुक्रवार सुबह पांच बजे आईएसबीटी परिसर में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यूनियन को एस एसटी संघ ने भी समर्थन दिया है।

वहीं उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी परिषद और एम्प्लाइज यूनियन ने भी कार्यबहिष्कार कर दिया है। उत्तरांचल यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया मामला समय पर वेतन जारी करने, नियमितीकरण समेत अन्य मांगो को लेकर जुड़ा है। लेकिन सरकार मांगों को गम्भीरता से नहीं ले रही है।

मुख्यालय को पूर्व में भी पत्र भेजा जा चुका है। बताया कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर, काशीपुर में संचालन पूरी तरह से ठप है। कर्मचारियों के उत्पीड़न का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मांग पूरी न होने पर अनिश्चित हड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 2 माह से नहीं मिला वेतन: ISBT में उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारियों का धरना, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज की बस ऑनलाइन बुक करने पर पाएं डिस्काउंट, लेकिन केवल इस शहर के लिए ऑफर