विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड रोडवेज की बस ऑनलाइन बुक करने पर पाएं डिस्काउंट, लेकिन केवल इस शहर के लिए ऑफर

Published: Fri, 07 Aug 2026 01:31 PM (IST)

उत्तराखंड परिवहन निगम ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर आकर्षक छूट दे रहा है। यात्री 30 सितंबर तक 10% से 15% तक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो की ओर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में डिस्काउंट योजना का लाभ लेने को यात्रियों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है।

डिपो की सहायक महाप्रबंधक अंजलिका शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश आईएसबीटी से संचालित रोडवेज बसों के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए टिकट शुल्क में कई डिस्काउंट ऑफर किए गए हैं।

बताया कि चार टिकट बुक करने पर 10 प्रतिशत, पांच टिकट पर 12 व छह टिकट बुक करने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। जो यात्री जाने व आने का टिकट ऑनलाइन बुक करेंगे उन्हें भी किराए में 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।

डिपो प्रबंधन ने आईएसबीटी में कई पोस्टर चस्पा किए हैं। यह योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, महंगाई भत्ता बढ़ाया

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड परिवहन निगम डीजीएम प्रदीप सती ने साइकिल से किया 15 किमी सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश