विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UKPSC PCS Mains Exam Result: उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1111 अभ्यर्थी हुए सफल; जानिए कब होगा इंटरव्यू

Published: Tue, 27 Feb 2024 07:20 PM (IST)

UKPSC PCS Mains Exam Result उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस 2021 की ...और पढ़ें

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी
उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी

जागरण संवाददाता, देहरादून। UKPSC PCS Mains Exam Result: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पीसीएस 2021 की लिखित परीक्षा में आयोग की ओर से 1111 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही साक्षात्कार परीक्षा में प्रतिभाग कर सकेंगे।

मुख्य लिखित परीक्षा में सफल हुए 1111 अभ्यर्थी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस 2021 की मुख्य लिखित परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल घोषित 1111 अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। आयोग की ओर से सुमेचित पद सहित करीब 26 विभागों में रिक्त पदों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

आयोग के वेबसाइट पर जारी होंगे परिणाम

मुख्य लिखित परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी ही साक्षात्कार परीक्षा में भाग ले सकेंगे। सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि साक्षात्कार परीक्षा के लिए सफल घोषित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 18 मार्च से किया जाना प्रस्तावित किया गया है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कट ऑफ मार्क्स की सूची अंतिम चयन परिणाम के साथ आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

'विपरीत परिस्थिति से निपटने को समय प्रबंधन, संसाधन और बेहतर नेतृत्व जरूरी' सिलक्यारा पर हुए संगोष्ठी में बोले पूर्व CM कोश्यारी

Uttarakhand Budget 2024: धामी सरकार ने इन वर्गों के लिए खोला पिटारा, युवा कल्याण पर 1679 करोड़ होंगे खर्च; बड़ी बातें