Uttarakhand Panchayat Election Result: 30 घंटे तक चली मतगणना, फाइनल रिजल्ट घोषित
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे दूसरे दिन भी दोपहर दो बजे तक जारी रहे। इनमें से जिला पंचायत के 358 पदों में से 358 क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों में से 2972 और ग्राम प्रधानों के 7499 पदों में से 7479 पदों के परिणाम घोषित हुए हैं। ग्राम पंचायतों में 55587 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी चुनाव हुए। दो चरणों में हुए चुनाव में 69.16% मतदान हुआ।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों में हुए त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के कुल 10831 पदों के लिए हुए चुनाव के परिणाम मतगणना के दूसरे दिन तक आते रहे। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक करीब तीन घंटे मतगणना हुई।
इनमें से जिला पंचायत के 358 पदों में से 358, क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों में से 2972 और ग्राम प्रधानों के 7499 पदों में से 7479 पदों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इनमें क्षेत्र पंचायत के दो और ग्राम प्रधानों के 20 पद रिक्त हैं।
गुरुवार सुबह आठ बजे से चली मतगणना अगले दिन शुक्रवार दोपहर दो बजे तक जारी रही। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों में 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी चुनाव हुए, लेकिन इनका आंकड़ा आयोग की वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। इनमें कुल 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। पुरुषों ने 64.23 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.42 प्रतिशत वोट डाले।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।