Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav: आधी आबादी की पूरी भागीदारी, लोकतंत्र के महापर्व में रहीं एक्टिव

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 06:37 PM (IST)

    पंचायत चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों को बराबरी से टक्कर दी कई जगह उनसे आगे रहीं। विकासनगर ब्लॉक में दोपहर 12 बजे तक 19322 महिलाओं ने मतदान किया जबकि पुरुषों की संख्या 18809 रही। चकराता और कालसी में पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत ज्यादा रहा। चमोली रुद्रप्रयाग पौड़ी में भी महिलाओं ने मतदान में पुरुषों से अधिक भागीदारी दिखाई। महिलाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भूमिका निभाई।

    Hero Image
    लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

    राजेश पंवार जागरण, विकासनगर। हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी करने वाली मातृ शक्ति पंचायत चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर आगे निकल गईं। हर जिले में महिला मतदाताओं ने बढ़चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

    कई जगह मतदान करने में वे पुरुषों से आगे रहीं। मतदान के लिए विकासनगर ब्लाक में महिलाएं ज्यादा घरों से निकलों, जबकि चकराता व कालसी ब्लाकों के बूथों पुरुष वोटरों की संख्या अधिक रही।

    विकासनगर ब्लाक में देपहर 12 बजे तक 19,322 महिलाएं और 18,809 पुरुष अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे, जबकि चकराता ब्लाक के बूथों पर दोपहर 12 बजे तक 9,633 महिलाएं और 11,838 पुरुषों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह से कालसी ब्लाक के बूथों पर 14377 महिलाएं, 15045 पुरुष अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकासनगर ब्लाक में दोपहर दो बजे तक 30,676 महिलाएं, 28,207 पुरुष, कालसी ब्लाक के बूथों पर 19,504 महिलाएं, 20,629 पुरुषों ने मतदान किया। चकराता में 15,537 महिलाएं, 17,922 पुरुषों ने वोट डाला। दोपहर बाद पोलिंग बूथों पर महिला वोटरों की संख्या अधिक देखी गई।

    विकासनगर ब्लाक के बूथों पर शाम चार बजे तक 44,327 महिलाएं, 41,081 पुरुषों ने वोट डाले। कालसी ब्लाक के बूथों पर यह प्रतिशत क्रमशः 20,712 और 22,382 रही। चकराता ब्लाक के बूथों पर 19,237 महिलाओं और 21,953 पुरुषों ने ने मताधिकार का प्रयोग किया।

    चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी में महिलाएं मतदान में आगे

    चमोली में 104715 मतदाताओं में से 65109 ने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 34748 महिलाएं वोट देने के लिए पहुंचीं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 30361 रहीं।

    यही हाल रुद्रप्रयाग जिले का भी रहा। यहां 1,28,528 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें पुरुषों का प्रतिशत 57.01 और महिला वोटरों का प्रतिशत 72.4 रहा।

    पौड़ी के आठ विकास खंडों में दो लाख 41 हजार 499 मतदाताओं में से एक लाख 43 हजार 879 ने मतदान किया। इनमें 76063 महिला और 67816 पुरुष मतदाता शामिल है।