Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav: हर बूथ पर तैनात होगी एक महिला मतदान अधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

    राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव में महिला मतदान अधिकारियों की नियुक्ति करेगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक महिला मतदान अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। महिला कर्मचारियों को उनके निवास स्थान के ब्लॉक में ही ड्यूटी दी जाएगी। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए 10529 बूथ बनाए गए हैं जिनमें 2310996 महिला मतदाता हैं। विस्‍तार से पढ़ें पूरी खबर।

    By kedar dutt Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 06 Jul 2025 07:47 PM (IST)
    Hero Image
    10,529 बूथ पंचायत चुनाव के लिए 12 जिलों में किए गए हैं निर्धारित। प्रतीकात्‍मक

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराने में महिला कार्मिकों का सक्रिय सहयोग लेगा। इसी कड़ी में आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर यथासंभव एक महिला मतदान अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार यह भी निर्देश दिए गए हैं जिस महिला कार्मिक को मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जा रहा है, उसकी ड्यूटी उसी ब्लाक में लगाई जाए, जहां वह निवासरत है।

    उत्तराखंड राज्य के निर्माण और फिर उसके विकास में नारीशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। पर्वतीय क्षेत्र में तो महिलाओं को वहां की रीढ़ कहा जाता है। लोकतंत्र के प्रत्येक उत्सव में वे अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करती आ रही हैं।

    चुनाव कोई भी हों, उनमें वे बढ़-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करती हैं। इस सबको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने भी पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखा है, ताकि वे निसंकोच मतदान कर सकें। इसी क्रम में प्रत्येक बूथ में महिला मतदान अधिकारी की तैनाती का निश्चय किया गया है। पंचायत चुनाव के मतदान के लिए राज्य में 10,529 बूथ बनाए गए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 23,10,996 है।

    राज्य में पोलिंग बूथ

    • जिला, संख्या
    • ऊधम सिंह नगर, 1426
    • टिहरी, 1301
    • अल्मोड़ा, 1281
    • पौड़ी, 1191
    • देहरादून, 1090
    • नैनीताल, 834
    • पिथौरागढ़, 796
    • चमोली, 689
    • उत्तरकाशी, 608
    • बागेश्वर, 461
    • रुद्रप्रयाग, 459
    • चंपावत, 393