Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav: सीएम धामी ने कहा कि पलायन रोकने को सरकार प्रयासरत, गुंज्याल-कर्नल नेगी ब्रांड एंबेसेडर

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 02:52 PM (IST)

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए सरकार प्रयासरत है और रिवर्स पलायन को बढ़ावा दे रही है। पंचायत चुनावों में सेवानिवृत्त अधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना इसका उदाहरण है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इससे पंचायती राज व्यवस्था मजबूत होगी व ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। सरकार ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image
    गुंज्याल और कर्नल नेगी रिवर्स पलायन के हमारे ब्रांड एंबेसेडर: धामी

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। उत्तराखंड में गांवों से पलायन बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार जुटी है। साथ ही रिवर्स पलायन पर विशेष जोर दे रही है और इसके सार्थक परिणाम भी आए हैं। इस कड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बड़ी राह दिखा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक बिमला गुंज्याल का ग्राम पंचायत गुंजी (पिथौरागढ़) और कर्नल यशपाल सिंह नेगी (सेनि) का ग्राम पंचायत बिरगण (पौड़ी) का निर्विरोध प्रधान चुना जाना इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों ही रिवर्स पलायन के हमारे ब्रांड एंबेसेडर जैसे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों का ग्राम प्रधान चुना जाना रिवर्स पलायन का एक प्रेरणादायक और सुखद उदाहरण है। दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के प्रधान चुने जाने से पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगे। साथ ही आशा व्यक्त की गुंजी व बिरगण ग्राम पंचायतें माडल ग्राम के रूप में उभरेंगी।

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उदाहरण दर्शाते हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद भी व्यक्ति अपने अनुभव और सेवा भावना से गांव की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकता है। सरकार ऐसे सभी प्रयासों को पूर्ण सहयोग देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण आजीविका, कृषि, बागवानी व स्वरोजगार को बढ़ावा देने को कार्य कर रही है, ताकि गांव आत्मनिर्भर बनें और रिवर्स पलायन की यह परंपरा सशक्त हो।