Uttarakhand Panchayat Chunav Result: पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं देवरानी और जेठानी, दोनों ने दर्ज की जीत
देहरादून के धनोला ग्राम पंचायत चुनाव में देवरानी और जेठानी दोनों ने जीत हासिल की है। जेठानी सोनिया थापा ने ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में 30 वोटों से जीत दर्ज की जबकि देवरानी साक्षी थापा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में 23 वोटों से सफलता प्राप्त की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दो चरणों में मतदान हुआ था जिसमें 68.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

जागरण संवाददाता, देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतपेटियां खुलते ही प्रत्याशियों का भविष्य भी तय होता जा रहा है। लेकिन धनोला ग्राम पंचायत और धनोला क्षेत्र पंचायत सीट पर रोचक मामला सामने आया है। दिनों सीट से देवरानी और जेठानी ने जीत दर्ज की है।
जेठानी सोनिया थापा ने 30 वोट से प्रतिद्वंद्वी सरिता तोपवाल को मात दी है। उनको कुल 643 मत पड़े। सोनिया के पति सचिन देश की सेवा में हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य में देवरानी साक्षी थापा ने कविता रावत को 23 वोट से हराया है। उनको कुल 580 मत पड़े। उनके पति धीराज थापा इससे पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं।
दो चरणों में हुआ था मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10,915 पदों के लिए मतपेटियों में बंद 34,151 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना शुरू हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 15,024 कार्मिक मतगणना में जुटे, जबकि 8926 जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंचायतों में 22,429 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में 24 व 28 जुलाई को मतदान हुआ था। दोनों चरणों में कुल 68.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।