Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav: देहरादून में तीन विकासखंड में भाजपा, दो पर कांग्रेस ने प्रमुख पद पर किया कब्जा

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 02:52 PM (IST)

    देहरादून के छह विकासखंडों में हुए चुनावों में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो पर प्रमुख पद हासिल किए। विकासनगर कालसी और रायपुर में भाजपा जीती जबकि चकराता और डोईवाला में कांग्रेस ने कब्जा किया। सहसपुर में निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना रावत ने लॉटरी से जीत दर्ज की। अन्य ब्लॉकों में मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

    Hero Image
    विकासखंड विकासनगर को छोड़कर अन्य ब्लाक में हुआ मतदान. Concept

    जागरण संवाददाता, देहरादून । देहरादून के छह विकासखंड में तीन पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने कब्जा किया। विकासखंड विकासनगर में पहले ही निर्विरोध प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए निर्विरोध चुने गए। जबकि अन्य ब्लाकों में प्रमुख, जेष्ठ उपप्रमुख, कनिष्ठ उपप्रमुख पर मतदान हुआ। जिसमें भाजपा- कांग्रेस के प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर जीत दर्ज की। विकासखंड सहसपुर में निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना रावत ने लाटरी से जीत दर्ज कर प्रमुख पद हासिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, देहरादून के विकासखंड विकासनगर, कालसी, रायपुर में भाजपा ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। रायपुर ब्लाक को छोड़कर अन्य विकासखंड में पूरा पैनल पर भाजपा ने जीत दर्ज की। जबकि चकराता एवं डोईवाला में कांग्रेस का पूरा पैनल जीता।

    रायपुर एवं सहसपुर में विभिन्न पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियो ने भी जीत दर्ज की। विकासखंड में विभिन्न पदों के मतदान के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। तीन बजे बाद मतगणना का दौर चला। साढ़े चार बजे सभी ब्लाकों में परिणाम घोषित किए गए। परिणाम जारी होने के बाद भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूब गए।

    इन ब्लाकों में भाजपा - कांग्रेस का कब्जा

    सहसपुर ब्लाक

    • प्रमुख पद पर प्रत्याशी- भाजपा की महजबीन कौशर-अर्चना रावत निर्दलीय को 20-20 मत, लाटरी से खुली अर्चना रावत की किस्मत।
    • ज्येष्ठ उपप्रमुख: भाजपा समर्थित रामेश्वरी विजयी-22 मत, सृष्टि रावत-18 मत।
    • कनिष्ठ उपप्रमुख: भाजपा समर्थित धीरज सिंह विजयी- 24 मत, गौतम शर्मा-15 मत।

    चकराता ब्लाक

    • ब्लाक प्रमुख पद: कांग्रेस की आशा वर्मा विजयी-26 मत, पूनम देवी भाजपा समर्थित- 14 मत।
    • ज्येष्ठ उपप्रमुख: कांग्रेस के फतेह सिंह चौहान-25 मत, प्रमिला राणा भाजपा समर्थित- 14 मत।
    • कनिष्ठ उपप्रमुख: कांग्रेस के सुलोचना रावत-25 मत, राकेश चौहान भाजपा समर्थित- 14 मत।

    कालसी ब्लाक

    • ब्लाक प्रमुख: भाजपा की सावित्री-32 मत, चंद्रकला कांग्रेस समर्थित- 8 मत।
    • ज्येष्ठ उपप्रमुख: भाजपा की मीरा देवी-32 मत, केशर नेगी कांग्रेस समर्थित- 8 मत।
    • कनिष्ठ उपप्रमुख: भाजपा प्रियंका चौहान-32 मत, सुरेश तोमर कांग्रेस समर्थित- 8 मत।

    रायपुर ब्लाक

    • प्रमुख पद पर प्रत्याशी - भाजपा की सरोजनी देवी - 12 मत, निर्दलीय घनश्याम सिंह नेगी -8 मत।
    • जेष्ठ उपप्रमुख - निर्दलीय संजय सिंधवाल - 12 मत, निर्दलीय लेखराज - 8 मत ।
    • कनिष्ठ उपप्रमुख - निर्दलीय साक्षी थापा - 12 मत, भाजपा समर्थित महिपाल सिंह -8 मत।

    डोईवाला ब्लाक

    • प्रमुख पद पर प्रत्याशी - कांग्रेस के गौरव सिंह -27 मत, भाजपा की मंजू नेगी - 13 मत।
    • जेष्ठ उपप्रमुख - कांग्रेस के धनवीर सिंह बेन्दवाल - 27 मत, भाजपा के पंकज रावत - 13 मत।
    • कनिष्ठ उपप्रमुख - कांग्रेस की बीना चौहान - 28 मत, भाजपा की मोनिका पाल - 12 मत ।

    विकासखंड विकासनगर

    • प्रमुख पद पर प्रत्याशी - भाजपा के नारायण सिंह ठाकुर
    • जेष्ठ उपप्रमुख - भाजपा के गुलफाम अली
    • कनिष्ठ उपप्रमुख - भाजपा के अनिल तोमर