विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पांच जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर लगी रोक

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:43 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पांच जिलों में ओलावृष्टि, तेज हवाओं और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए शासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने पांच जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में आरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। वहीं अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सामान्य होने तक ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित किया जाए। भारी वर्षा और खराब मौसम के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर भी नियंत्रण रखने को कहा गया है।

मौसम विज्ञान विभाग की शुक्रवार को जारी चेतावनी के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़कें बाधित होने पर संबंधित विभाग तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई करें।

जरूरत पड़ने पर संवेदनशील मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन की आइआरएस प्रणाली के तहत नामित अधिकारियों और विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखने को कहा है।

पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन और अन्य बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व, ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः सोमवार को कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, छह जिलों में स्कूल बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।