Uttarakhand Nikay chunav Result Winner List: BJP के सामने निर्दलीय बने चुनौती, कांग्रेस की क्या है स्थिति... देखें नतीजे
Uttarakhand Nikay chunav result 2025 Winner उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू गए हैं। 100 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में महापौर नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष नगर निगम पार्षद नगर पालिका सभासद और नगर पंचायत सदस्य पदों के लिए किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों का भाग्य आज मतपेटियों से बाहर निकाला जा रहा है। जानिए किस सीट पर कौन आगे चल रहा है।
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा शनिवार सुबह खुलने लगा। जैसे-जैसे मतगणना रफ्तार पकड़ने लगी, एक-एक कर प्रत्याशियों की जीत-हार के नतीजे सामने आने लगे।
बता दें कि 11 नगर निगमों में से पांच पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय भी एक सीट पर आगे है।
नगर पंचायत अध्यक्ष की बात करें तो कुल 43 सीटों में से भाजपा ने 14 सीटें अपने नाम की हैं, 1 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस के हिस्से 10 सीटें आई हैं, वह पांच सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय ने भी 9 सीटों पर परचम लहराया है।
रुड़की के भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार ने बीजेपी प्रत्याशी रचित अग्रवाल को 2,250 वोटों से पराजित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 6013 वोट मिले, जबकि रचित अग्रवाल को 3,763 वोट मिले। उधर, डोईवाला में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया।
देहरादून में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सात नगरपालिका में भी बीजेपी आगे चल रही है। अभी तक कांग्रेस के दो पार्षद बने हैं। वहीं, चार लोग निर्दलीय पार्षद पद पर जीते हैं। रुड़की निगम में पांच बार के पार्षद बेबी खन्ना हारे।
ऋषिकेश नगर निगम-
तीसरे राउंड तक-
बीजेपी | 13104 |
कांग्रेस | 7822 |
निर्दलीय | 9239 |
चम्बा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की शोभनी धनोला जीतीं। पहली बार चम्बा में खुला भाजपा का खाता।
नगर निगम श्रीनगर चुनाव श्रीनगर गढ़वाल
संख्या | पार्षद | पार्टी |
1 | राजेंद्र नेगी | बीजेपी |
2 | विजय सोनू चमोली | निर्दलीय |
3 | उषा देवी | बीजेपी |
4 | कुसुमलता बिष्ट | निर्दलीय |
5 | पूजा बर्थवाल | निर्दलीय |
6 | भावना चौहान | निर्दलीय |
7 | गुड्डी देवी | बीजेपी |
8 | मीना देवी | निर्दलीय |
9 | सुनीता गैरोला | बीजेपी |
10 | आशीष नेगी | निर्दलीय |
11 | अंजना डोभाल | बीजेपी |
12 | शुभम प्रभाकर | बीजेपी |
13 | अंजनी भंडारी | निर्दलीय |
14 | निर्विरोध (देवेंद्र शंकर मिश्रा) | भाजपा |
15 | अनुराग चौहान | कांग्रेस |
16 | राजकुमार | कांग्रेस |
17 | रेखा देवी | कांग्रेस |
18 | झाबर सिंह रावत | भाजपा |
19 | रश्मि | कांग्रेस |
निकाय चुनाव की सीटों का गुणा-गणित
उत्तराखंड में वर्तमान में कुल 107 नगर निकाय हैं, जिनमें तीन गैर निर्वाचित श्रेणी के हैं। यानी इनमें मनोनयन होता है। दो नगर पालिका परिषदों में परिसीमन की सूचना न मिलने और नवगठित दो नगर पंचायतों में परिसीमन समेत अन्य प्रक्रिया न हो पाने के कारण चुनाव नहीं हुए। शेष 100 नगर निकायों, जिनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद व 46 नगर पंचायत शामिल हैं, के लिए 23 जनवरी को मतदान हुआ था।
कितने प्रतिशत हुआ मतदान
नगर निकाय चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के तमाम दावों के बावजूद इसमें सफलता नहीं मिल पाई। स्थिति यह रही कि राज्य में 12 साल पहले वर्ष 2013 में हुए निकाय चुनाव के मत प्रतिशत का आंकड़ा भी इस बार पार नहीं हो सका।
तब 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस चुनाव में मत प्रतिशत घटकर 65.41 प्रतिशत पर आ गया। यही नहीं, 2018 में हुए पिछले निकाय चुनाव में 69.78 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इसके मुकाबले इस मर्तबा 4.37 प्रतिशत कम रहना हर किसी को चिंता में डाल रहा है।
चुनाव में किस्मत आज रहे प्रत्याशी
पद | प्रत्याशियों की संख्या |
महापौर | 72 |
नगर पालिका अध्यक्ष | 214 |
नगर पंचायत अध्यक्ष | 231 |
नगर निगम पार्षद | 2008 |
नगर पालिका सभासद | 1597 |
नगर पंचायत सदस्य | 1283 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।