Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand Nikay Chunav Voting: उत्तराखंड में 100 नगर निकाय चुनाव में 66 प्रतिशत मतदान, स्ट्रांग रूम में जमा की गई मतपेटियां

Uttarakhand Nikay Chunav Voting News Updates: प्रदेश के 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। विभिन्न निकायों में मतदाता सूची में नाम गायब होने, मतदान की धीमी गति, बाहरी व्यक्तियों के बूथों पर पहुंचने, एक बूथ पर पत्थर फेंकने को लेकर हुई छिटपुट झड़पों, हंगामे व धक्कामुक्की की घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

By Nirmala Bohra Thu, 23 Jan 2025 11:50 PM (IST)
News Article Hero Image

उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चला। हालांकि, कुछ जगहों पर रात आठ बजे तक मतदान जारी रहा। इसके बाद 5405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।  मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियाें ने मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराया। अब निकाय चुनाव में मतगणना 25 जनवरी को होगी। 

Uttarakhand Nikay Chunav Voting:

23 Jan 202511:50:34 PM
100 निकायों के लिए 66 प्रतिशत मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से रात 10 बजे जारी अनंतिम आंकड़े के अनुसार, लगभग 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 3.78 प्रतिशत कम है। 

23 Jan 202511:48:23 PM
मसूरी में 66.60 प्रतिशत मतदान

सहायक रिटर्निंग अधिकारी त्रेपन सिंह रावत के अनुसार, मसूरी में 66.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। वार्ड संख्या 11 के लबासना गेट के समीप स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूथ में रात सवा सात बजे तक मतदान हुआ है।

मतपेटियों का अटल उत्कृष्ट राजकीय घनानंद इंटर कॉलेज किंक्रेग में बनाये गये स्ट्रांग रूम में पहुंचना शुरू हो गया है। स्ट्रांग रूम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । 25 जनवरी को यहीं पर मतगणना होनी है। 

23 Jan 20258:39:17 PM
घमंडपुर में लगी मतदाताओं की कतार
blog images

 कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत घमंडपुर केंद्र में लगी मतदाताओं की कतार

23 Jan 20258:38:46 PM
कोटद्वार में रात 8.00 बजे तक 62 प्रतिशत मतदान

 कोटद्वार में रात 8.00 बजे तक 62 प्रतिशत मतदान। घमंडपुर, झंडीचौड़, पनियाली टल्ली के बूथों में मौजूद हैं मतदाता।

23 Jan 20257:48:03 PM
7.15 पर लाइन में लगे मतदाता
blog images

 कुड़कावाला बूथ पर रात 7.15 पर लाइन में लगे मतदाता 

23 Jan 20257:47:22 PM
कोटद्वार में शाम 7.00 बजे तक 56 प्रतिशत मतदान

 कोटद्वार में शाम 7.00 बजे तक 56 प्रतिशत मतदान। 108 में से 76 मतदान बूथों में मतदान हुआ पूरा। अन्य मतदान बूथों पर लगी है कतार।

23 Jan 20256:54:11 PM
मसूरी के वार्ड-11 में भी मतदान जारी

 मसूरी। वार्ड 11 के LBSNAA गेट स्थित प्राइमरी स्कूल बूथ में अभी भी हो रहा मतदान।

23 Jan 20256:53:41 PM
ईणाबधाणी बूथ में जारी है मतदान प्रक्रिया
blog images

 चमोली: कर्णप्रयाग में ईणाबधाणी बूथ में लगी लाइन

23 Jan 20256:52:46 PM
उत्तरकाशी : निर्दलीय प्रत्याशी विनोद डोभाल के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया
blog images

 उत्तरकाशी : नगर पालिका बडकोट में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बूथ के पास भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी पर निर्दलीय प्रत्याशी विनोद डोभाल के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठी फटकारी।

23 Jan 20256:00:44 PM
रुड़की में मतदान सेंटर्स के बाहर लगी लंबी लाइन
blog images

 रुड़की में मतदान सेंटर्स के बाहर लगी लंबी लाइन

23 Jan 20256:00:10 PM
कई बूथों पर लगी है लंबी लाइन

 कोटद्वार में 108 बूथों में से मात्र 14 में अभी तक पूरा हुआ है मतदान, अन्य बूथों पर लगी है लाइन

23 Jan 20255:48:43 PM
मतदान खत्म होने के बावजूद लंबी लाइन
blog images

 डोईवाला: डोईवाला के वार्ड संख्या 17 में मतदान का समय समाप्त होने के बाद मौके पर मौजूद लोग

23 Jan 20255:47:46 PM
रुड़की के मच्छी मोहल्ला स्थित मतदान केंद्र के बाहर भीड़
blog images

 रुड़की के मच्छी मोहल्ला स्थित मतदान केंद्र के बाहर भीड़ 

23 Jan 20255:45:59 PM
नगर निकाय चुनाव: दोपहर 4 बजे तक 51.56% औसत मतदान

देहरादून: नगर निकाय चुनावों के तहत दोपहर 4 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी निम्नलिखित रही:

नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर: 55.33%

नगर पंचायत सेलाकुई (सेंट्रल होप टाउन): 48.52%

नगर पालिका परिषद विकासनगर: 57.31%

नगर पालिका परिषद मसूरी: 57.39%

नगर निगम ऋषिकेश: 49.1%

नगर निगम देहरादून: 45.68%

नगर पालिका परिषद डोईवाला: 47.62%


जिले में औसत मतदान प्रतिशत 51.56% दर्ज किया गया है।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सशक्त है।

23 Jan 20254:10:51 PM
पाकिस्तान जंग के युद्धवीर ने बीमारी के बाद भी किया मतदान
blog images

रुद्रपुर: शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में अलग ही जोश खरोश देखने को मिला। पाकिस्तान से जंग करने वाले युद्धवीर हवलदार ने तो मतदान करने में मिसाल ही कायम कर दी। प्रोस्टेट का आपरेशन कराने से अस्वस्थ्य सेवानिवृत्त हवलदार पेशाब की थैली (फोलीस कैथेटर) लगी होने के बाद भी मतदान करने पहुंचे। घर से करीब एक किमी दूर बूथ तक इलैक्टि्रक व्हील चेयर से पहुंचकर लोगों को मतदान है जरुरी का संदेश दिया।

23 Jan 20253:59:01 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: उत्साहित नजर आया हर वर्ग का मतदाता

जिला मुख्यालय पौड़ी में लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनकर हर वर्ग का मतदाता बहुत उत्साहित नजर आया। यहां मतदाता खुलकर घरों से निकला और उसने जमकर मतदान किया। युवा, महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग हो या अधिकारी-कर्मचारी हर वर्ग के मतदाता ने लोकतंत्र में अपनी-अपनी भागीदारी निभाई।

श्रीनगर रोड पर संयुक्त निदेशक उद्यान कार्यालय में बने बूथ पर मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े होकर मतदान करने के लिए जुटने लग गए थे। जीआईसी नगर बूथ पर महिला मतदाताओं की संख्या सुबह से मतदान के समापन तक खूब रही। सेंट थॉमस स्कूल में दो बूथे थे। जो दिनभर मतदाताओं से गुलदार रहे। जिला पंचायत के पुराने भवन बूथ पर भी मतदाता जमकर मतदान करते नजर आए।

इसके अलावा अन्य बूथो पर भी लगातार मतदाता खूब मतदान करते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी पौड़ी डा. आशीष चौहान ने बताया कि निकाय चुनाव में मतदाता अच्छा मतदान कर रहे हैं। जो लोकतंत्र की सजीवता को दर्शा रहा है। कहा मतदान में मतदाताओं का उत्साह इसकी मजबूती व खूबसूरती है।

23 Jan 20253:50:36 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: कांग्रेस मेयर प्रत्याशी के भतीजे पर रम्पुरा में हमला, घायल

रुद्रपुर: कांग्रेस मेयर प्रत्याशी के भतीजे पर रम्पुरा में हमला कर दिया गया। इससे वह घायल हो गया। इस मामले में कांग्रेसियों ने कोतवाली का घेराव कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर सौंपी। बुधवार देर रात कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा का भतीजा विवेक खेड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता के पुत्र की सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर रम्पुरा पहुंचा था।

आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उससे अभद्रता कर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। यह देख मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इसका पता चलते ही तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कोतवाली का घेराव कर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

23 Jan 20253:43:15 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: चुनाव ड्यूटी कर रहे पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी

रुड़की। निकाय चुनाव में ड्यूटी कर रहे मतदान कर्मी को भोजन समय से नहीं मिलने पर स्वास्थ्‍थ्‍य खराब हो गया। जिसके कारण उन्हे सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में लाकर भर्ती किया गया।  गुरूवार को शहर से लेकर देहात में मतदानकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करते रहे। कुछ मतदानकर्मियों का कहना है कि मतदान स्थल पर पेयजल, भोजन की व्यवस्था ही नहीं मिली। गुरुवार को ही सिविल अस्पताल में खंजरपुर में पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी कर रहे अधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके अलावा तीन मतदानकर्मियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन्हें बीपी की समस्या थी। ईएमओ डॉ. वंदना ने बताया कि मरीज को अस्पताल में लाया गया है। कुछ मरीजों में बीपी की समस्या थी। जिसका उपचार करवा कर उन्हे छुट्टी दे दी।

23 Jan 20253:40:32 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: देहरादून नगर निकाय में दो बजे तक मतदान
  • देहरादून- 32.7
  • ऋषिकेश- 29.56
  • मसूरी-41.79
  • डोईवाला-34.54
  • विकासनगर-41.83
  • सेलाकुई-27.54
  • हरबर्टपुर-45.28
  • ओवरआल- 36.09
23 Jan 20253:27:53 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: दोपहर 2 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान
blog images

 मतदान जारी है। दोपहर दो बजे तक उत्‍तराखंड में कुल 42 प्रतिशत मतदान हुआ है।

23 Jan 20253:03:22 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: नई टिहरी में दोपहर 2 बजे तक 38.58 प्रतिशत मतदान

नई टिहरी में दोपहर 2 बजे तक टिहरी के नगर पालिका व नगर पंचायत का प्रतिशत

1-नगर पालिका टेहरी- 37.18%
2-नगर पालिका चंबा- 34.13%
3-नगर पालिका मुनि की रेती - 38.35%
4- नगर पालिका देवप्रयाग- 41.92%
5-नगर पंचायत घनसाली-33.26%
6-नगर पंचायत चमियाला- 48.19%
7-नगर पंचायत तपोवन- 51.91%
8-नगर पंचायत गजा- 43.00%
9-नगर पंचायत लमगांव - 43.23%
10-नगर पंचायत कीर्ति नगर- 49.09%
कुल- 38.58%

23 Jan 20252:45:47 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: देहरादून के केशरवाला में शुरू हुआ मतदान
  • देहरादून के केशरवाला में बूथ पर शुरू हुआ मतदान।
  • अभी तक 10 वोट डल चुकें है।
  • जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी की सक्रियता से माने ग्रामीण।
  • मतदान बहिष्कार की सूचना प्राप्त होते ही तहसीलदार को भेजा मौके पर।
  • जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल को केसरवाला में ग्रामीणों द्वारा मतदान बहिष्कार की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को ग्रामीणों से वार्ता करने के निर्देश दिए थे, जिला प्रशासन अनुरोध पर ग्रामीणों द्वारा मतदान शुरू कर दिया हैl
23 Jan 20252:10:06 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: मुख्य सचिव ने परिवार सहित किया मतदान

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज किशनपुर स्थित मतदान केन्द्र में परिवार सहित मतदान किया। मुख्य सचिव ने पंक्ति में लगकर अपनी बारी आने पर वोट दिया।

23 Jan 20251:57:39 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: पुलिस ने भीड़ को हटाया
blog images

 देहरादून में जीआरडी एकेडमी के बाहर हुए हंगामे के दौरान पुलिस पहुंची और भीड़ को हटाया।

23 Jan 20251:28:56 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: मतदाता सूची से नाम गायब होने पर देहरादून में हंगामा

देहरादून में जीआरडी एकेडमी के बाहर मतदाता सूची से नाम गायब होने के विरोध में कांग्रेस कार्य‍कर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान भाजपा के पार्षद प्रत्याशी सतीश कश्यप के खिलाफ नारेबाजी की गई।

23 Jan 20251:25:55 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: प्रत्‍याशी का होर्डिंग निकाल रहा युवक आया करंट की चपेट में, मौत

देहरादून में डोईवाला के भानिया वाला में दुर्गा चोक के पास इंटर कॉलेज मार्ग पर हादसा हो गया। 26 साल के युवक मनोज पंवार मकान की छत से एक होर्डिंग उतारते समय करंट की चपेट में आ गए और मौके पर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

निकाय चुनाव के प्रत्याशी का बोर्ड उतार रहे थे कि अचानक हवा के झोंके से बोर्ड 33 हजार केवी की लाइन पर गिर गया और मनोज करंट की चपेट में आ गया। बताया गया कि विस्थापित क्षेत्र अठूर वाला के निवासी मृतक युवक की कुछ दिन बाद शादी होनी थी। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

बिजली विभाग के एसडीओ एम एम बहुगुणा ने कहा कि मृतक युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्‍होंने घटना की जांच की भी कही बात।

23 Jan 20251:19:34 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता

देहरादून में पटेलनगर जीआरडी अकेडमी के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

23 Jan 20251:06:31 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: दोपहर 12 बजे तक करीब 26 प्रतिशत मतदान
blog images

 उत्‍तराखंड में दोपहर 12 बजे तक करीब 26 प्रतिशत मतदान हुआ है।

23 Jan 202512:54:55 PM
Uttarakhand Nikay Chunav Voting LIVE: टिहरी में दोपहर 12:00 बजे तक करीब 23 प्रतिशत मतदान

टिहरी गढ़वाल में दोपहर 12:00 बजे तक मत प्रतिशत

  • नगर पालिका नई टिहरी- 20.53%
  • नगर पालिका चंबा- 20.04%
  • नगर पालिका मुनि की रेती -24.08%
  • नगर पालिका देवप्रयाग- 25.27 %
  • नगर पंचायत घनसाली- 19.30%
  • नगर पंचायत चमियाला- 29.99 %
  • नगर पंचायत तपोवन- 35.13%
  • नगर पंचायत गजा- 23.74%
  • नगर पंचायत लम्बगांव -26.61%
  • नगर पंचायत कीर्तिनगर- 31.45 %
  • कुल- 22.99%
23 Jan 202512:53:29 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: दोपहर 12 बजे तक उत्‍तरकाशी में 24 प्रतिशत मतदान

उत्तरकाशी में नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए जिले के नगर निकायों में आज सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। प्राप्त सूचना के अनुसार दोपहर 12:00 बजे तक लगभग 24.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सुव्यवस्थित रूप से और शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार मतदान प्रारम्भ होने के बाद 12 बजे तक नगर पालिका परिषद बाडाहाट में 18.94 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में 26.68 प्रतिशत,नगर पालिका परिषद बड़कोट में 17.73 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद पुरोला में 25.35 प्रतिशत और नगर पंचायत नौगांव में 31.46 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

23 Jan 202512:46:58 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: चमोली केसभी निकायों में 12 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के तहत जनपद चमोली की सभी निकायों में 12 बजे तक औसत 25.00 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • न0पा0गोपेश्वर. -25.70 ℅
  • न0 पा0 कर्णप्रयाग - 23.12 ℅
  • न0पा0 गौचर। -26.38 ℅
  • न0पा0 ज्योतिर्मठ -26.70 ℅
  • न0प0 नंदानगर। - 41.72 ℅
  • न0प0 थराली - 16.75 ℅
  • न0प0 पीपलकोटी - 27.40 ℅
  • न0प0 नंदप्रयाग - 27.90 ℅
  • न0प0 गैरसैंण - 27.8 ℅
  • न0प0 पोखरी - 24.80℅
23 Jan 202512:42:40 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: जिला निर्वाचन अधिकारी ने नई टिहरी में किया मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित और उनकी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने वार्ड 9 के मतदान स्थल 19-ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी में मतदान किया।

23 Jan 202512:37:04 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: दोपहर 12 बजे तक मतदान
blog images

जनपद पौड़ी गढ़वाल में दोपहर 12 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान हुआ।

23 Jan 202512:34:43 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: पुलिस द्वारा वोटरों की पर्चियां चेक करने पर बिगड़े मंगलौर विधायक

रुड़की में पुलिस द्वारा वोटरों की पर्चियां चेक करने पर मंगलौर विधायक बिगड़े। विधायक ने कहा कि पुलिस को वोटरों की पर्ची चैक कराने का कोई नियम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उपचुनाव वाली घटना को यहां दोहराने का काम न करें।

23 Jan 202512:29:57 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: सुबह 10 बजे तक उत्‍तराखंड में करीब 12 प्रतिशत मतदान
blog images

 सुबह 10 बजे तक उत्‍तराखंड में करीब 12 प्रतिशत मतदान हुआ है।

23 Jan 202512:15:27 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: केसरवाला के लोगों का चुनाव का बहिष्कार, मतदान स्थल के समीप धरना
blog images

देहरादून के केसरवाला बूथ पर लोगों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया।स्थानीय लोग मतदान स्थल से कुछ दूर धरने पर बैठ गए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय केसरवाला स्थित बूथ पर 423 वोट हैं। जिनमें अभी तक छह ही वोट पड़े हैं। पुलिस–प्रशासन ने लोगों को समझने का प्रयास किया पर वह नहीं माने।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेना यहां सड़क नहीं बनने दे रही। वह जमीन को अपना बताती आई है। जबकि यह राजस्व भूमि है। 2022 में रायपुर में चुनावी सभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सड़क निर्माण की घोषणा की थी,पर कुछ नहीं हुआ। लोग 12 साल से सड़क की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

केसरवाला में 100 से अधिक परिवार निवास करते हैं। जिनको ऊबड़ खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने सिंचाई की गूलों की मरम्मत एवं निर्माण,बरसती नालों की निकासी की भी मांग की। लोगों का कहना है कि केसरवाला को नगर निगम से बाहर किया जाए। इस दौरान प्रगतिशील ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कलम सिंह रावत, सचिव सूरत सिंह नेगी, प्रेम दत्त चमोली, रोहित रमोला,उषा ममगाई,उमा रावत, मंगला पंवार,प्यारे लाल चमोली,राकेश मनवाल आदि उपस्थित रहे।

23 Jan 202512:08:18 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: नैनीताल में मतदाताओं की कुल संख्या 25629

नगरपालिका नैनीताल के चेयरमैन समेत शहर के 15 वार्डों में सभासदों के निर्वाचन के लिए मतदान गुरुवार प्रात: 8 बजे से शुरू हुआ। मतदान के लिए शहर के 20 मतदान केंद्रों में कुल 32 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, इनमें 17 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील तथा आठ संवेनदशील हैं जबकि शेष सामान्य श्रेणी के हैं। नैनीताल में मतदाताओं की कुल संख्या 25629 है। इनमें पुरुष मतदाता 13114 तथा महिला मतदाता 12514 हैं।

23 Jan 202511:58:08 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: ऋषिकेश में कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों में टकराव
blog images

ऋषिकेश में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 में बूथ के बाहर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करने को लेकर कांग्रेस व भाजपा से पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों में नोक-झोंक व टकराव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक के कारण मतदाताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर तनाव कम किया। इस दौरान कई मतदाताओं ने नाराजगी जताई। बता दें कि यह बूथ संवेदनशील बूथ श्रेणी में भी है।

23 Jan 202511:54:54 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: चार निकायों में बाद में होंगे चुनाव

जिन सात नगर निकायों में चुनाव नहीं हो रहे हैं, उनमें बदरीनाथ, गंगोत्री व केदारनाथ गैर निर्वाचित श्रेणी की हैं। यानी इनमें चुनाव नहीं होते और वहां अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों का मनोनयन सरकार करती है। शेष चार निकायों में नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर व किच्छा में परिसीमन की रिपोर्ट आयोग को नहीं मिल पाई थी। इसके अलावा नवगठित नगर पंचायत गढ़ीनेगी व पाटी में परिसीमन समेत अन्य प्रक्रियाएं होनी हैं। फलस्वरूप इन चार निकायों के चुनाव बाद में कराए जाएंगे।

23 Jan 202511:36:51 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: उत्तरकाशी जिले में 10.84 प्रतिशत मतदान
blog images

उत्तरकाशी जिले में प्राप्त सूचना के अनुसार 10:00 बजे तक लगभग 10.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सुव्यवस्थित रूप से और शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

मतदान प्रारम्भ होने के बाद शुरुआती दो घंटे में नगर पालिका परिषद बाडाहाट में 8.87 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में 11.84 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद बड़कोट में 8.55 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद पुरोला में 11.65 प्रतिशत और नगर पंचायत नौगांव में 13.27 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

23 Jan 202511:34:37 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: उत्‍तरकाशी डीएम ने लिया पोलिंग बूथ का जायजा
blog images

उत्‍तरकाशी डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट व एसपी सरिता डोबाल ने नगर पालिका बाड़ाहाट के सबसे बड़े वार्ड परला ज्ञानसू के महर्षि विद्या मंदिर में बनाए पोलिंग बूथ में मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा। उन्‍होंने धीमे गति से हो रहे मतदान पर मतदान कर्मियों को तेजी लाने के निर्देश दिए।

23 Jan 202511:33:00 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: हरिद्वार में मतदान प्रतिशत

हरिद्वार जिले में भी मतदान के लिए उत्‍साह दिखाई दे रहा है। जिले में सुबह 10 बजे तक 13.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

23 Jan 202511:25:07 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: देहरादून केशरवाला में मतदान का बहिष्कार

देहरादून केशरवाला में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया । राजकीय इंटर कालेज केशरवाला में अब तक एक वोट पड़ा है। प्रशासन की टीम वहां जा रही है। ग्रामीणों ने सड़क की मांग लेकर पहले ही चुनाव बहिष्कार का एलान किया था।

23 Jan 202511:24:02 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: कोटद्वार में 10 प्रतिशत मतदान
  • कोटद्वार में सुबह 10 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान।
  • श्रीनगर गढ़वाल में 10 बजे तक 13.54 फीसदी मतदान।
  • देहरादून में कौलागढ़ स्थित 31 नंबर वार्ड में 11 बजे तक 17 प्रतिशत मतदान।
23 Jan 202511:00:28 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: कोटद्वार में कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब

कोटद्वार में कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब है। इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी दिख रही है।

23 Jan 202510:50:39 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: टिहरी जिले में 10 बजे तक 9.67 प्रतिशत मतदान
blog images
  • टिहरी जिले में 10 बजे तक 9.67 प्रतिशत मतदान।
  • विकासनगर पालिका में 11.68 प्रतिशत मतदान।
  • सेलाकुई नगर पंचायत में 9.85 प्रतिशत।
  • डोईवाला में 10 बजे तक 9.91 प्रतिशत।

23 Jan 202510:41:42 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: 10 बजे तक मतदान प्रतिशत
  • मसूरी पालिका में सुबह 10 बजे तक 9.8 प्रतिशत मतदान।
  • डोईवाला पालिका में 9.91 प्रतिशत मतदान।
  • हरबर्टपुर पालिका में 11.33 प्रतिशत मतदान।
23 Jan 202510:31:00 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: चमोली के सभी निकायों में 10 बजे तक औसत 9.12 प्रतिशत मतदान
blog images

चमोली नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के तहत जनपद चमोली की सभी निकायों में 10 बजे तक औसत 9.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • न0पा0गोपेश्वर -10.00 ℅
  • न0 पा0 कर्णप्रयाग -10.00 ℅
  • न0पा0 गौचर। -12.32 ℅
  • न0पा0 ज्योतिर्मठ -11.46 ℅
  • न0प0 नंदानगर। -17.92℅
  • न0प0 थराली -06.74℅
  • न0प0 पीपलकोटी -11.25℅
  • न0प0 नंदप्रयाग -10.86℅
  • न0प0 गैरसैंण -10.98℅
  • न0प0 पोखरी -10.44℅

23 Jan 202510:20:13 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: तीन निगमों में पहली बार चुनाव

पिछले छह वर्षों के दौरान उत्‍तराखंड में नगर निगमों की संख्या 11 हो गई है। श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में इस बार पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले ये नगर पालिकाएं थीं।

23 Jan 202510:07:24 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: रुड़की के मतदान केंद्र पर पार्टी चिन्ह को लेकर हंगामा

रुड़की में भगवानपुर नगर पंचायत के एक मतदान केंद्र पर एक पार्टी की पर्ची के चिन्ह को लेकर हंगामा हो गया। विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश विरोध करते हुए मतदान केंद्र के अंदर घुस गए। जिसे लेकर एजेंट ने विरोध किया। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

23 Jan 20259:56:48 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: नगर निकायों में इस बार और बढ़ सकता है मतदान प्रतिशत
blog images

शहरी सरकार के चुनाव के लिए फैसले की घड़ी आ गई है। गुरुवार को 100 नगर निकायों के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों में लोगों ने जिस तरह से उत्साह दिखाया, उससे उम्मीद जगी है कि इस बार मतदान प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले कहीं अधिक रहेगा। पिछले निकाय चुनाव में 69.75 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार मत प्रतिशत को 75 प्रतिशत से अधिक ले जाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में निकाय चुनाव में इस बार मत व्यवहार पर भी सभी की नजर रहेगी।

23 Jan 20259:42:40 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: डोईवाला में पोस्टल बैलट के चलते धीमी गति से मतदान
blog images

डोईवाला में मतदान करने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। पोस्टल बैलट के चलते मतदान धीमी गति से हो रहा है। वहीं इस बार वोटर पर्ची न बंटने के चलते भी मतदाता परेशान हैं और उन्हें अपना नाम ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

23 Jan 20259:29:38 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: दून में 20 पिंक बूथ महिलाओं को कर रहे जागरूक

दून में महिलाओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 पिंक बूथ सजाकर तैयार किए गए हैं। इन बूथों में महिला कार्मिक एवं सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। यहां सिर्फ महिलाएं ही मतदान कर सकेंगी। शहर के सभी पिंक बूथ को गुलाबी गुब्बारों, होर्डिंग एवं बैनर से सजाया गया है। ताकि अधिक से अधिक महिलाएं यहां पहुंचकर मेयर और पार्षद के लिए अपना मतदान करें। सभी पिंक बूथ में एक-एक महिला पीठासीन अधिकारी और दो-दो महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगायी है। कुल मिलाकर करीब 60 महिलाकार्मिकों की ड्यूटी लगी है।

इसके अलावा करीब 60 महिला सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिसमें एक-एक महिला उपनिरीक्षक और दो-दो महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। निर्भीकता से महिलाएं यहां पहुंचकर अपना चुनाव कर सकती है। सभी कर्मचारियों को महिलाओं के साथ समन्वय बनाकर मतदान कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ताकि महिलाओं को यहां मतदान करने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

23 Jan 20259:19:25 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: उत्तरकाशी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पोलिंग बूथ पर हंगामा
blog images

उत्तरकाशी की नगर पालिका बड़कोट में मतदाताओं को लेकर तनाव की स्थिति शुरू हो गई है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पोलिंग बूथ पर हंगामा हो रहा है। मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी कई मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है।‌

भाजपा के प्रत्याशी अतोल रावत ने कहा कि जिसका आधार कार्ड बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र के नाम पर होगा उसी को मतदान का अधिकार है। जबकि अन्य प्रत्याशी इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।‌

निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना चाहिए, वोटर के पास उसकी पहचान आईडी होनी चाहिए। वह भारत का नागरिक होना चाहिए , उसे मतदान का अधिकार है। आरओ ने कहा कि कौन व्यक्ति वोट दे सकता है और कौन नहीं दे सकता है यह अधिकार पीठासीन अधिकारी को है।

23 Jan 20259:11:18 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: मतदान संपन्न कराने के लिए 25,800 सुरक्षा कर्मी तैनात
blog images

मतदान संपन्न कराने के लिए 16,284 कार्मिकों को लगाया गया है, जबकि 25,800 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर व नैनीताल जिलों में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की अधिकता को देखते हुए इन जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों की मांग पर अतिरिक्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया है।

23 Jan 20259:09:25 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माजरा में मतदान के लिए लगी लाइन

देहरादून के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माजरा में मतदान के लिए लगी लाइन।

23 Jan 20259:02:43 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: रुद्रप्रयाग जिले में 30 मतदान केंद्रों में वोटिंग जारी

जनपद रुद्रप्रयाग में नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत सभी 30 मतदेय स्थलों पर मतदान जारी है। इन सभी जगहों पर पुलिस बल मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। जोनल पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, निरीक्षक राकेन्द्र कठैत, निरीक्षक मुकेश चौहान, निरीक्षक राकेश कुमार सहित सभी सेक्टर पुलिस अधिकारियों व सम्बन्धित थाना प्रभारियों के स्तर से उनके अधिकारिता में आने वाले मतदेय स्थलों का निरन्तर भ्रमण किया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया शान्तिपूर्वक चल रही है।

23 Jan 20258:58:00 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की लंबी कतार
blog images

ऋषिकेश के नाभा हाउस बूथ पर मतदाताओं की कतार लगी है। चमोली के पोखरी बूथ पर मतदान के लिए लोग कतार में लगे हैं। देहरादून के आईटीआई निरंजनपुर में मतदान के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

23 Jan 20258:51:20 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: उत्‍तरकाशी के बड़कोट में वोट देने पहुंची 85 वर्षीय नीला देवी
blog images

उत्‍तरकाशी की नगर पालिका बड़कोट क्षेत्र में मतदान करने के लिए 85 वर्षीय नीला देवी को लेकर स्वजन पहुंचे। जिन्‍हें देख मतदान केंद्र में मौजूद मतदाता उत्‍साह से भर गए।

23 Jan 20258:39:15 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: देहरादून में भाजपा महापौर प्रत्याशी ने परिवार संग किया मतदान
blog images

देहरादून में भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने परिवार के साथ मोहकमपुर केंद्रीय विद्यालय (आईआईपी) बूथ पर मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

23 Jan 20258:35:27 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: 1382 पदों पर चुनाव लड़ रहे 5405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में ह

मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा। कुल 1382 पदों के लिए 5405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद होगा। 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद व 46 नगर पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया 27 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हुई थी। निकाय प्रमुखों के 100 और पार्षद-सभासद के 1283 पदों पर किस्मत आजमा रहे सभी प्रत्याशियों ने 21 जनवरी की शाम तक चले चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

23 Jan 20258:31:59 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: 25 जनवरी को घोषित होगा परिणाम

देहरादून में महापौर/अध्यक्ष पद पर 32 और पार्षद/सभासद पद पर 781 प्रत्याशियों की किस्मत आज मतपेटियों में कैद हो जाएगी और जनता की अदालत का फैसला आगामी 25 जनवरी को परिणाम के रूप में घोषित होगा। देहरादून नगर निगम में महापौर पद के लिए सर्वाधिक 10 सूरमा मैदान में हैं, वहीं पार्षद पद भी 385 प्रत्याशी अपना जोर आजमा रहे हैं।

23 Jan 20258:18:58 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: देहरादून में 813 प्रत्याशियों का भाग्य होगा मतपेटियों में बंद

आज लोकतंत्र के महापर्व में आहुति का दिन आ चुका है। आज दून समेत समूचे उत्तराखंड में निकाय चुनाव का मतदान हो रहा है। देहरादून जिले के सात निकायों में कुल 813 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

23 Jan 20258:04:34 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: मतदान के लिए सुबह से ही उत्‍साह
blog images

मतदान के लिए मतदाताओं में सुबह से ही उत्‍साह दिखाई दे रहा है। ऋषिकेश के मॉडर्न स्कूल बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे लोग।

23 Jan 20258:02:07 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: मतदान शुरू, मौसम साफ, बूथों पर लंबी लाइनें
blog images

सुबह ठीक आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। मौसम साफ बना हुआ है और बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। 25 जनवरी को मतगणना होगी।

23 Jan 20257:59:37 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: कंट्रोल रूम में मतदान कराने के लिए सारी तैयारी शुरू

देहरादून में चुनाव कंट्रोल रूम में मतदान कराने के लिए सारी तैयारी शुरू कर दी गई है। आठ बजे से सभी बूथों में मतदान शुरू हो जाएगा।

23 Jan 20257:53:34 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की फ्रंटल संगठनों की टीम करेगी निगरानी

देहरादून शहर के 100 वार्डों के प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस फ्रंटल संगठनों की पांच सदस्यीय टीम निगरानी करेगी। टीम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, सेवादल और महानगर कांग्रेस का एक-एक सदस्य मौजूद रहेंगे। यह सदस्य सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी का एक भी मतदाता बिना मतदान किए बूथ से वापस न जाए।

यदि वोटर लिस्ट में नाम न होने और मतदान के आवश्यक अन्य नियमों को किस प्रकार प्रभावी बनाया गया है। इस पर कड़ी नजर रखेंगे। यह पांच सदस्यीय टीम एक-एक घंटे की सूचना पार्टी के कंट्रोल रूम को भी देंगे। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी की भी एक टीम सक्रिय रहेगी। जो अपने मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लेकर आना सुनिश्चित करेगी।

23 Jan 20257:50:04 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: वोट देने पहुंचे लोग

देहरादून के केंद्रीय विद्यालय आईआईपी मैं वोट देने के लिए लोग पहुंचे। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।

23 Jan 20257:20:03 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: मतदान के लिए ये 25 दस्‍तावेज मान्‍य
  •  आधार कार्ड
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (ईपीसी कार्ड)
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड )
  • राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी आद्यौगिक घरानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले सेवा पहचान पत्र
  • बैंक, डाकघर पासबुक
  • राशन कार्ड
  • भूमि- भवन रजिस्ट्रीकृत दास्तावेज, भवन कर बिल
  • छात्र पहचान पत्र, लाइब्रेरी कार्ड
  • समक्ष अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण -पत्र
  • शस्त्र लाइसेंस
  • पेंशन दस्तावेज, पेंशन अदायगी दस्तावेज
  • भूतपूर्व सैनिक विधवा, आश्रित प्रमाण-पत्र
  • रेलवे, बस पास
  • दिव्यांग प्रमाण - पत्र
  • स्वतंत्रता सैनानी पहचान पत्र
  • टेलीफोन बिल, पानी का बिल, बिजली का बिल
  • दुकान पंजीकरण पत्र
  • गैस कनेक्शन (ब्ल्यू बुक)
  • अन्नपूर्णा योजना कार्ड
  • परिवहन प्राधिकारियों द्वारा जारी संवाहक लाइसेंस
  • परिवार रजिस्ट्रर के यथा सत्यापित उद्वरण
  • निवास प्रमाण -पत्र
  • राज्य पुलिस द्वारा बस्तियों में जारी पहचान पत्र एवं विधानसभा की भांति लेखपाल, संबंधित ग्राम में तैनात अध्यापक को निर्वाचक की पहचान हेतु आयोग द्वारा अधिकृत किया जाता है।
23 Jan 20257:05:38 AM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: प्रदेश में कुल 1,516 मतदान केंद्र

100 निकायों में मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी, 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। प्रदेश में कुल 1,516 मतदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल हैं। इनमें 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल शामिल हैं।

22 Jan 20257:40:36 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: अध्यक्ष पद के लिए विकासनगर व हरबर्टपुर में तीन-तीन प्रत्याशी

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विकासनगर व हरबर्टपुर में तीन-तीन प्रत्याशी, सेलाकुई में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि विकासनगर पालिका में सदस्य पद के 31 प्रत्याशी, हरबर्टपुर पालिका में सदस्य पद के 31 प्रत्याशी व सेलाकुई में सदस्य पद के 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर पालिका विकासनगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पूजा चौहान गर्ग, कांग्रेस प्रत्याशी धीरज बाबी नौटियाल, निर्दलीय मधुबाला खंपा रावत मैदान में हैं, जबकि सदस्य पद के 31 प्रत्याशी मैदान में हैं।

वहीं नगर पालिका हरबर्टपुर में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रतयाशी नीरु देवी, निर्दलीय सरस्वती पेन्युली, सरिता डोभाल मैदान में हैं। जबकि सदस्य पद के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि नगर पंचायत सेलाकुई में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह राठौर, निर्दलीय प्रतयाशी सुमित चौधरी, जितेंद्र गुप्ता, सुशील कुमार, रीता शर्मा मैदान में हैं, यहां पर सदस्य पद के लिए 42 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

22 Jan 20257:40:17 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: बेहतर दून के लिए चुनें बेहतर प्रत्याशी

यदि मतदाता बेहतर दून की कामना करते हैं तो उन्हें इसके लिए मतदान के दायित्व को हर हाल में पूरा करना होगा। मतदान सिर्फ अधिकार ही नहीं, सबसे बड़ा दायित्व भी है। बाद में हम निर्वाचित प्रतिनिधियों को बड़ी आसानी से दोष दे देते हैं, लेकिन उससे अच्छा यह है कि मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें और बेहतर प्रतिनिधि को लेकर आएं। क्योंकि, अधिक मतदान से वही प्रत्याशी जीत हासिल कर सकता है, जिसकी स्वीकार्यता सर्वाधिक होती है। लिहाजा, मेरी मतदाताओं से अपील है कि इस नगर निकाय चुनाव में वह अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। दूनवासी आगे आएं और बिना किसी प्रलोभन और भय के मताधिकार का प्रयोग करें। - सविन बंसल, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (देहरादून)

22 Jan 20257:39:55 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: 105 मोबाइल व 109 क्यूआरटी टीमें करेगी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

निकाय चुनाव के मतदान को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हर 15 से 20 मिनट पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) व मोबाइल टीम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी। इसके लिए प्रदेश में 105 मोबाइल व 109 क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है।

वहीं गड़बड़ी की सूचना पर सुपर जोन, जोन व सेक्टर प्रभारी भी मौके पर पहुंचेंगे। मतदान केंद्रों पर बवाल मचाने वालों से सुरक्षा बल सख्ती से निपटेंगे। नगर निकाय चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए निर्वाचन को निष्पक्ष, निर्विघ्न व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए 11200 पुलिस एवं 24 कंपनी पीएसी जवानों को लगाया गया है।

पुलिस बल के साथ ही सहायक बल के रूप में 4352 होमगार्ड्स, 2550 पीआरडी व 300 वनकर्मी नियुक्त किए गए हैँ। करीब 18,424 सुरक्षाकर्मी निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त किए गए हैं। चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर 185 चेकिंग बैरियर स्थापित किए गए हैं। इनमें 117 बैरियरों को सीसीटीवी कैमरों से कवरेज किया जा रहा है। शेष बैरियरों पर वीडियोग्राफी व अन्य माध्यमों से कवरेज किया जाएगा। इन बैरियरों के अलावा अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय बैरियरों पर भी मतदान तिथि को निरंतर चेकिंग की जाती रहेगी।

सभी जनपदों को जनपद मुख्यालय एवं पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में निरंतर समन्वय रखे जाने के निर्देश दिए गए हैँ। जनपदों में आपसी समन्वय के लिए कम्न्यूकेशन प्लान भी बनाया गया है, जोकि निरंतर समन्वय बनाए रखेंगे।

22 Jan 20257:37:01 PM
Uttarakhand Nikay Chunav LIVE: सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा मतदान

 उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए मतदान 23 जनवरी को यानी आज होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल बूथों की संख्या 3394 है। निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 30.29 लाख है। मतदान संपन्न कराने के लिए 3394 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हुईं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us