विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: पर्यटकों को बड़ी राहत, वाहन चार्जिंग स्टेशन से लैस होगा गढ़वाल मंडल, रेट लिस्ट भी तय

By Edited By: Shubham Sharma
Published: Mon, 16 Oct 2023 04:00 AM (IST)

जीएमवीएन की ओर से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के 93 गेस्ट हाउसों का संचालन किया जा रहा है। जीएमवीएन के ...और पढ़ें

वाहन चार्जिंग स्टेशन से लैस होगा गढ़वाल मंडल।
वाहन चार्जिंग स्टेशन से लैस होगा गढ़वाल मंडल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के 39 गेस्ट हाउस जल्द ही वाहन चार्जिंग स्टेशन से लैस होंगे। इसके लिए निगम निजी कंपनियों और परिवहन विभाग के साथ समझौता पत्र हस्ताक्षर करने की योजना बना रहा है।

जीएमवीएन की ओर से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के 93 गेस्ट हाउसों का संचालन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एजीएम राकेश सकलानी ने बताया कि 27 गेस्ट हाउस में परिवहन विभाग और 12 में निजी कंपनियों की ओर से चार्जिंग स्टेशन लगाने पर विचार किया जा रहा है।

पर्यटक कर सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन से यात्रा

पर्वतीय क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने के बाद बाहर से आने वाले पर्यटक भी इलेक्ट्रिक वाहनों से यात्रा कर सकेंगे। अभी पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों के चार्जिंग की सुविधा न होने के कारण पर्यटकों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेना पड़ता है। जिसमें उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यही नहीं पर्यावरण के लिहाज से अति महत्वपूर्ण उत्तराखंड में चार्जिंग स्टेशनों में इजाफा होने से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी जिससे वायु प्रदूषण भी घटेगा। राकेश सकलानी ने बताया कि कंपनी की ओर से दो यूनिट के चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे दोनों यूनिटों पर एक समय पर एक- एक वाहन चार्ज हो जाएगा। इसके बदले में निगम की ओर से कंपनी से डेढ़ रुपये प्रति यूनिट का चार्ज लिया जाएगा।

इन गेस्ट हाउसों में होंगे स्टेशन स्थापित

परिवहन विभाग और निजी कंपनी की ओर से रुद्रप्रयाग, लैंसडौन, गैरसैंण, ऋषिकेश के तीन गेस्ट हाउस, मसूरी, देहरादून, उत्तरकाशी सहित अन्य गेस्ट हाउसों में स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः महिंद्रा कार शोरूम में घुसे बेखौफ चोर, 25 लाख से भरी 190 किलो की तिजोरी उड़ा ले गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।