सीएम धामी ने तीज प्रतियोगिता विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया, उमा संस्था के इस प्रयास को सराहा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां सीएम ने उमा तीज सुंदरी ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां सीएम ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
उत्तरांचल महिला एसोसिएशन ने कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी स्लोगन प्रतियोगिता कराई। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को, जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। यहां तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा स्लोगन और विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, सचिव नीलिमा गर्ग, कल्पना जोशी, स्वाति, अर्चना सिंघल, आरती शर्मा, अलका अग्रवाल उपस्थित थे।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में चंपा को प्रथम पुरस्कार
उत्तराखंड पुलिस वाइफ महिला वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन में तीज पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चंपा सिंह को प्रथम, ज्योति भट्ट को दूसरा व उमा रावत को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, आकांक्षा सिन्हा, मंदिरा गुंज्याल, रूपाली, लता रावत, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, शाहजहां अंसारी, सरिता डोबाल, सीओ डालनवाला जूही मनराल, पल्लवी त्यागी उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
लायंस क्लब देहरादून इलीट उड़ान ने धूमधाम से हरियाली तीज मनाई। इस मौके पर संस्था ने पांच जरूरतमंद परिवारों को कच्चा राशन दिया। क्लब की अध्यक्ष विजया बिष्ट ने बताया कि तीज क्वीन प्रतियोगिता में साधना गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। प्रतियोगिता में सुरभि राजवंशी दूसरे व इंद्रा बहुखंडी तीसरे स्थान पर रहीं। मेहमान वर्ग में नेहा को तीज क्वीन चुनी गईं। नारी सशक्तिकरण के तहत दो महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को दुकान लगाई गई।
जायसवाल संघ ने मनाया तीज महोत्सव
दून संयुक्त जायसवाल संघ की ओर से जीएमएस रोड स्थित एक होटल परिसर में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मेहंदी, रैंप वाक व नृत्य प्रतियोगिताओं में संगठन की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्षद अमिता सिंह, समाज सेविका आभा गोयल व संगठन के अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिताओं में जायसवाल परिवार की पचास महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।