विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर... एसआईटी दर्ज कर सकती है बयान

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 03:13 PM (IST)

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद देहरादून के टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रविवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

HighLights

  1. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

  2. डिस्चार्ज होने के बाद टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं रेखा आर्या

  3. रविवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना की देहरादून में

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तबीयत में सुधार के बाद अब हाई प्रोफाइल उत्पीड़न मामले की जांच तेज होने की संभावना है।

शनिवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रविवार को रेखा आर्या ने देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर पहुंचीं, जहां विशेष शारदीय नवरात्रि अनुष्ठान में शामिल होकर कन्याओं का पूजन किया। मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार के बाद नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) उनके बयान दर्ज कर सकती है।

बुधवार देर शाम हुई थीं भर्ती

रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के डालनवाला स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। वह बुधवार देर शाम अस्पताल में भर्ती हुई थीं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था।

शनिवार शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद वह यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचीं। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। अब उनकी तबीयत में सुधार के बाद एसआईटी उनके बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Untitled-3 copy

बरेली पहुंची एसआईटी, पति के घर और अन्य ठिकानों पर जांच

मामले की जांच के लिए एसपी ग्रामीण की निगरानी में नौ सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। टीम वायरल ऑडियो और रेखा आर्या की शिकायत में लगाए गए आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है। इसी सिलसिले में एसआईटी की एक टीम बरेली पहुंची है। यहां मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के घर और अन्य संबंधित ठिकानों पर जांच की जा रही है।

वायरल ऑडियो में गिरधारी लाल साहू और एक महिला के बीच हुई कथित बातचीत को जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है। एसआईटी इस बातचीत की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच के प्रमुख पहलुओं में ऑडियो में रेखा आर्या को जान से मारने की कथित बात से जुड़े साक्ष्य जुटाना भी शामिल है। इसके साथ ही गिरधारी लाल साहू और कल्पना मिश्रा से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

पति के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज है मुकदमा

रेखा आर्या ने गुरुवार को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने उत्पीड़न, प्रताड़ना और जान से मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।

अब जांच टीम शिकायत में लगाए गए आरोपों, वायरल ऑडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है। एसआईटी की ओर से रेखा आर्या के बयान दर्ज किए जाने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने और संबंधित साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

ये है मामला

बता दें कि गुरुवार शाम को कैबिनेट मंत्री ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह अस्पताल में भर्ती हो गई। शुक्रवार को भी वह अस्पताल में ही भर्ती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, समाजसेवी व अन्य लोगों ने उनकी कुशलक्षेम पूछी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा पति गिरधारी लाल साहू पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए देहरादून पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

यह भी पढ़ें- रेखा आर्या-साहू विवाद गहराया: एसआईटी जांच के लिए बरेली पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें- अस्पताल के बेड पर उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने खाई गोल्ज्यू देवता की कसम, बोलीं - 'मैं सच बोल रही हूं'