विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए परिसीमन से उत्तराखंड का भी संसद में बढ़ेगा प्रतिनिधित्व, मिल सकती हैं लोकसभा की तीन अतिरिक्त सीटें

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:55 PM (IST)

केंद्र सरकार के प्रस्तावित नए परिसीमन से उत्तराखंड में लोकसभा की सीटें पांच से बढ़कर आठ होने की उम्मीद है। 

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

रविंद्र बड़थ्वाल, जागरण, देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित परिसीमन की नई व्यवस्था लागू हुई तो उत्तराखंड में लोकसभा की तीन सीट बढ़ सकती हैं। इस स्थिति में राज्य में लोकसभा की सीटों की संख्या पांच से बढ़कर आठ हो जाएगी।

वर्तमान में पांच में से तीन सीटें पर्वतीय क्षेत्र और दो सीट मैदानी क्षेत्र के अंतर्गत हैं। परिसीमन के बाद पर्वतीय क्षेत्र को और दो सीट तो मैदानी क्षेत्र की झोली में एक और सीट गिरना लगभग तय है। दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों का संसद में प्रतिनिधित्व बढ़ जाएगा।

केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा की सीटों में सभी राज्यों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस संबंध में नया परिसीमन विधेयक 30 नवंबर से प्रारंभ हो रहे संसद के विशेष सत्र में प्रस्तुत किया जा सकेगा।

केंद्र की ओर से परिसीमन की प्रस्तावित नई व्यवस्था के अनुसार लोकसभा सीटों की वर्तमान संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हो सकेगी। राज्य में वर्तमान में लोकसभा की पांच सीटों में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा, हरिद्वार एवं नैनीताल-ऊधमसिंहनगर हैं।

माना जा रहा है कि 50 प्रतिशत सीट बढ़ने की स्थिति में राज्य के हिस्से में ढाई सीट आती हैं। नए परिसीमन के बाद राज्य में आनुपातिक वृद्धि होने पर लगभग तीन सीटों की वृद्धि होने का अनुमान है। यद्यपि, सीट कितनी बढ़ेंगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

राज्य के दुर्गम व दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व लोकसभा में अपेक्षाकृत अधिक बढ़ सकता है। इन क्षेत्रों के उचित प्रतिनिधित्व की मांग जोर पकड़ती रही है।

यह भी पढ़ें- बैणी-भुली योजना का विरोध करने पर सीएम धामी ने साधा निशाना, कांग्रेस पार्टी को बताया महिलाविरोधी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण को मिली रफ्तार! सीएम धामी के अनुरोध पर नितिन गडकरी ने दी प्रोग्रेस रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।