विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैणी-भुली योजना का विरोध करने पर सीएम धामी ने साधा निशाना, कांग्रेस पार्टी को बताया महिलाविरोधी

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:48 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए 'बैणी-भुली योजना' का विरोध करने पर निशाना साधा।

नारसन में जनआशीर्वाद रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। जागरण

नारसन में जनआशीर्वाद रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया।

  2. बैणी-भुली योजना के विरोध पर कांग्रेस पर हमला बोला।

  3. महिला सशक्तिकरण हेतु सरकारी योजनाओं का उल्लेख किया।

संवाद सूत्र, नारसन (हरिद्वार)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर पूरी तरह से महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बैणी-भुली योजना से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस लगातार इस योजना का विरोध कर रही है, जबकि यह योजना महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है। नारसन में जन आशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस पर बेहद आक्रामक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बहनों के लिए सरकार बैणी-भुली योजना लेकर आई है।

कांग्रेस नहीं चाहती है कि बहनों के खाते में पैसे आए। इस योजना से प्रदेश की बहनों को काफी लाभ मिलेगा। इस पैसे से बहनें अपने काम को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि जब वह 2021 में मुख्मंत्री बने थे, तब कोरोना काल था। उस समय महिला स्वयं सहायता समूह का सामान खराब न हो, इसके लिए उन्होंने पैकेज देने का काम किया था।

इतना ही नहीं पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना किसी ब्याज के स्वयं सहायता समूह को देने का काम उन्होंने इस दौरान किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नारी सशक्तीकरण योजना, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना लेकर आए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

महिलाओं को बीस प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ चुनाव को ध्यान में रखकर नहीं किया है, बल्कि पांच साल से सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। कांग्रेस को यह अच्छा नहीं लग रहा है कि उत्तराखंड की महिलाएं आगे बढ़े।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।