विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने हरियाणा पर बनाई बढ़त Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 22 Dec 2019 04:11 PM (IST)

सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने हरियाणा की पहली पारी को 123 रन पर समेट दिया। उत्तराखंड की कुल बढ़त 123 रन की हो गई है।

सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने हरियाणा पर बनाई बढ़त Dehradun News
सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने हरियाणा पर बनाई बढ़त Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने हरियाणा की पहली पारी को 123 रन पर समेट दिया। हरमन की शानदार गेंदबाजी के आगे हरियाणा की टीम बिखर गई। तीसरे दिन स्टंप तक उत्तराखंड ने आर्यन शर्मा के नाबाद  अद्र्धशतक की मदद से दूसरी पारी में 80 रन बना लिए हैं। उत्तराखंड की कुल बढ़त 123 रन की हो गई है।

हरियाणा के बरवाला में जेआर इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट टेक्नोलॉजी में खेले जा रहे मुकाबले में शनिवार को तीसरे दिन हरियाणा ने दो विकेट पर 18 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन, उत्तराखंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने हरियाणा की पहली पारी 45.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। डीए ठकराल ने 25, वाईआर शर्मा ने 27, एसपी जैन ने 15, एमएस राठी ने 15 व रोहित ने 13 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड की ओर से हरमन ने पांच, अग्रिम तिवारी व हिमांशु बिष्ट ने दो-दो विकेट झटके। दूसरी पारी में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम को तनुष गुसाईं व आर्यन शर्मा की जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 20 ओवर में 80 रन जोड़। तनुष गुसाईं ने 26 व आर्यन शर्मा ने 53 रन बनाए।

कूच बिहार ट्रॉफी में बड़ौदा के हाथों उत्तराखंड को मिली करारी शिकस्त

कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड को बड़ौदा ने पारी और 19 रन से करारी शिकस्त दी। पहली पारी में 90 रन से पिछडऩे के बाद उत्तराखंड की दूसरी पारी मात्र 71 रन पर सिमट गई और टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

वडोदरा में रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में शनिवार को दूसरे दिन सात विकेट पर 144 रन से आगे खेलने उतरी बड़ौदा की टीम 177 रन बनाकर ढेर हो गई। रोहन ने 30 व मल्हार ने 39 रन की पारी खेली। इससे पहले उत्तराखंड ने पहली पारी में 87 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर बड़ौदा ने 90 रन की बढ़त बनाई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम के बल्लेबाज एक बार फिर बिखर गए। मानस मेहरा ने 20, अनमोल ने नाबाद 10 व कुणाल वीर ने 11 रन बनाए। पूरी टीम 29.1 ओवर में मात्र 71 रन बनाकर आउट हो गई। बड़ौदा के लिए महेश पीठिया ने पांच व आशुतोष दास ने तीन विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें:  रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के हाथों भी उत्तराखंड की बड़ी हार

अंडर-14 के जिला ट्रायल 23 को

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून की ओर से अंडर-14 टीम के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। तनुष क्रिकेट ऐकेडमी सिंघनीवाला में खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को क्रिकेट किट में आना होगा। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे। जिन्हें अगले चरण के लिए 29 दिसंबर को हल्द्वानी में होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल में भाग लेना होगा।

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की उत्तराखंड पर 342 रन की बढ़त