Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: 13 साल बाद फिर से गुलजार होगा दक्षिण एशिया का पहला आइस रिंक, लोकार्पण आज

    Updated: Mon, 05 May 2025 12:07 PM (IST)

    दक्षिण एशिया का पहला आइस रिंक 13 साल बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या इसका लोकार्पण करेंगे। यह रि ...और पढ़ें

    Hero Image
    फिर से गुलजार होगा दक्षिण एशिया का पहला आइस रिंक।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में दक्षिण एशिया का पहला आइस रिंक 13 साल बाद फिर से गुलजार होने जा रहा है। रिंक के जीर्णोंद्धार का कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्या इस रिंक का लोकार्पण करेंगी। यह रिंक निरंतर चलता रहे, इसके लिए इसका संचालन पे एंड प्ले के आधार पर किया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस रिंक में राष्ट्रीय टीमों से लेकर स्कूली स्तर के बच्चे भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। उत्तराखंड में हुए सैफ विंटर खेलों के दौरान वर्ष 2011 में इस आइस रिंक का निर्माण किया गया। उस समय यह दक्षिण एशिया का पहला आइस रिंक था। 

    सैफ खेलों के दौरान इस रिंक में आइस हॉकी और आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तब कहा गया था कि इसमें भविष्य में लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 

    कुछ देशों ने इसमें रुचि भी दिखाई, लेकिन समय के साथ यह आइस रिंक बंद हो गया। आइस रिंक में बर्फ जमाए रखने के लिए बिजली के भारी भरकम बिल को देखते हुए विभाग ने इसे आगे चलाने में रुचि नहीं दिखाई। 

    इसे पीपीपी मोड पर चलाने की योजना तो बनी, लेकिन इसके लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई। राष्ट्रीय खेलों के दौरान राज्य सरकार ने इसका संचालन अपने हाथ में लेने का निर्णय लिया। बिजली पर आने वाले खर्च के समाधान के लिए यहां एक मेगावाट के सोलर प्लांट लगाया गया है। 

    इससे रिंक के लिए तो बिजली मिल ही रही है, साथ ही विभाग इसे ग्रिड को भी दे रहा है। अब नए सिरे से बनकर रिंक तैयार हो चुका है। सोमवार को इसका लोकार्पण किया जाएगा। 

    इस समय यहां आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए स्केटिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं, जो यहां कुछ समय तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आने वाले समय में यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

    आइस रिंक बनकर तैयार हो चुका है। यह खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। जल्द ही यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 

    -रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड।