विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के डीएम भी बदले

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:25 PM (IST)

उत्तराखंड शासन ने पांच आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। 

फाइल फोटो

फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शासन ने अल्मोड़ा व नैनीताल के जिलाधिकारी समेत पांच आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। शासन की ओर से शुक्रवार देर रात जारी आदेश के अनुसार अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को जिलाधिकारी नैनीताल का जिम्मा दिया गया है।

वहीं, आईएएस दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री व कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईएएस निधि यादव को अपर सचिव खेल व निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। पीसीएस कृष्ण कुमार को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी देहरादून, सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल व सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा का जिम्मा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड परिवहन विभाग में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले, तीन RTO और नौ ARTO सहित 75 इधर से उधर

यह भी पढ़ें- कैबिनेट निर्णयः उत्तराखंड में 8965 पंचायतें संभालेंगी ग्रामीण पेयजल योजनाएं और वसूलेंगी जल कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।