विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड परिवहन विभाग में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले, तीन RTO और नौ ARTO सहित 75 इधर से उधर

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:44 PM (IST)

परिवहन विभाग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक ही स्थान पर तीन साल से तैनात 75 कार्मिकों, जिनमें 3 आरटीओ और 9 एआरटीओ शामिल हैं, का स्थानांतरण किया है। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। शासन व परिवहन विभाग ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एक ही स्थान पर तीन वर्ष व गृह जिलों में तैनात कार्मिकों के बड़ी संख्या में स्थानांतरण किए हैं। इनमें तीन संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) व नौ संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) समेत 75 कार्मिक शामिल हैं।

शासन ने अल्मोड़ा में तैनात अनिता चंद को सहायक परिवहन आयुक्त मुख्यालय के पद पर स्थानांतरित किया है। उनके स्थान पर पौड़ी में आरटीओ के पद पर तैनात द्वारिका प्रसाद को भेजा गया है। वहीं, अल्मोड़ा में तैनात नंद किशोर को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) पौड़ी के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा शासन ने एआरटीओ मनीष तिवारी को काशीपुर, संदीप वर्मा को विकासनगर, विपिन कुमार सिंह को ऋषिकेश, रावत सिंह को हल्द्वानी, अशीत कुमार झा को टनकपुर, मनोज बगोरिया को अल्मोड़ा, आशीष भटगाई को विकासनगर, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट को कोटद्वार और निखिलेश ओझा को कर्णप्रयाग में तैनाती दी गई है। इसके अलावा परिवहन मुख्यालय ने 33 परिवहन कर अधिकारी, नौ संभागीय निरीक्षक और 21 उप निरीक्षकों के भी स्थानांतरण किए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ट्रांसफर अधिनियम की समस्याएं होंगी खत्म, विभागों से मांगे प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- देहरादून से नेपाल, आगरा और कटरा के लिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी, किराए में भी दी जा रही छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।