उत्तराखंड सरकार का दीपावली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया
धामी सरकार ने दीपावली से पहले उत्तराखंड के कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। दीपावली से पहले धामी सरकार ने उत्तराखंड के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया है। धामी सरकार ने गुरुवार को महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं बढ़ी हुई दर एक जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी।
बता दें कि भारत सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी। जिसे 1 जुलाई, 2026 से 63 प्रतिशत किया गया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ ही स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पात्र कार्मिकों को इसका लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- इन 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौज, सरकार ने दीवाली से पहले 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता; कितनी बढ़ेगी सैलरी?
यह भी पढ़ें- DA Hike: एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स का 2 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता, कितनी बढ़ेगी सैलरी?