सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौज, सरकार ने दीवाली से पहले 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता; कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:41 PM (IST)

DA Hike 2026: पंजाब सरकार ने दीपावली से चार दिन पहले 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% महंगाई ...और पढ़ें

पंजाब सरकार का दिवाली तोहफा 8 लाख कर्मचारियों को 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

पंजाब सरकार का दिवाली तोहफा 8 लाख कर्मचारियों को 3% बढ़ा महंगाई भत्ता

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| DA Hike Latest News: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बाद पंजाब सरकार के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दीवाली से चार दिन पहले महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी (Punjab DA Hike 2026) का एलान कर दिया है। राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली का तोहफा देते हुए सीएम मान ने कहा कि,

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद अब कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 53% हो गया है। उन्होंने पुरानी स्थिति को याद करते हुए बताया कि जब साल 2022 में राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार सत्ता में आई थी, तब डीए की दर मात्र 28% थी। इस प्रकार सरकार ने महज पिछले दो महीनों के भीतर ही डीए में कुल 11% की वृद्धि कर दी है, जिसमें इससे पहले 8% की बढ़ोतरी की गई थी।

दावा- 71 हजार से ज्यादा नौकरियां दीं

रोजगार के मोर्चे पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पूरी तरह पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर युवाओं को 71,777 नई सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी मांग या समस्या पर चर्चा के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं और वे कभी भी आकर अपनी बात रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DA Hike 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी; 1 जुलाई से लागू

केरल-एमपी समेत कई राज्य बढ़ा चुके DA

दीवाली से पहले देश के कई राज्य महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर चुके हैं। इनमें केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं। खास बात यह है कि तमिलनाडु सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है। जबकि केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार ने सिर्फ 2-2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

केंद्र सरकार ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता

इससे पहले केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA DR Hike 2026) और महंगाई राहत (DR Hike 2026) में 3% की बढ़ोतरी को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे चुकी है, जो बढ़कर 63% हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने बुधवार को कुल 29,267 करोड़ रुपए के विकास और कल्याणकारी पैकेजों को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें- DA Hike 2026: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, अक्टूबर की सैलरी के साथ आएगा बढ़ा डीए; आदेश 1 जनवरी से लागू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।