महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने लगाई मुहर; नवंबर की सैलरी में बढ़कर मिलेगा पैसा?
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई ...और पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि को कैबिनेट की मंजूरी
HighLights
केंद्र सरकार ने DA और DR में 3% वृद्धि की।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंजूरी दी।
लगभग 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| DA Hike 2026: दीवाली से ठीक पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA DR Hike 2026) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने बुधवार को कुल 29,267 करोड़ रुपए के विकास और कल्याणकारी पैकेजों को मंजूरी दी। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की पेंशन में सीधा और शानदार इजाफा देखने को मिलेगा।
3% के बाद 60% हुआ महंगाई भत्ता
सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद सातवें वेतन आयोग के तहत यह 60% से बढ़कर 63% हो गया है। यह बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी। इसके अलावा, छठे वेतन आयोग के दायरे में आने वालों का डीए 262% से बढ़कर 269% (+7%) और पांचवें वेतन आयोग के तहत 483% से बढ़कर 497% (+14%) हो गया है। इस पूरी डीए बढ़ोतरी पर सरकार 10,016 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
सरकार के इस कदम से देश के लगभग 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह पूरी बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर की गई है।
1 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के असर से बचाने और उनके जीवन स्तर को संतुलित रखने के लिए दिया जाने वाला अतिरिक्त पैसा होता है।
