विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, विभिन्न विभागों में कई पदों पर नौकरी का अवसर

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 27 Jul 2021 01:06 PM (IST)

Uttarakhand Government Job युवाओं के लिए अच्छी खबर है। समूह ग के तहत विभिन्न विभागों व निकायों में रिक्त मानचित्रकार ...और पढ़ें

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर।
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Government Job उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। समूह 'ग' के तहत विभिन्न विभागों व निकायों में रिक्त मानचित्रकार के 60 पदों व वन विभाग में सर्वेयर के 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) भरना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन सभी पदों के लिए तीन अगस्त से आनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सिंतबर है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क नेट बैंकिंग के माध्यम से 18 सितंबर तक जमा कर सकते हैं। इन सभी पदों पर भर्ती परीक्षा दिसंबर में होने की उम्मीद है। आयोग के सचिव ने बताया कि इस बारे में विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

यहां करें अभ्यर्थी संपर्क

ओटीआर भरने, आनलाइन आवेदन पत्र भरने या परीक्षा शुल्क जमा करने में कोई भी दिक्कत अभ्यर्थियों को आती है तो वह निम्न नंबरों में संपर्क कर सकते हैं।

-टोल फ्री नंबर : 9520991172

- वाट्सएप: 9520991174

- दूरभाष: 0135-2669658

- ई मेल: chayanayog@gmail.com

उत्तरांचल विवि में टेक फेस्ट का आगाज

उत्तरांचल विश्वविद्यालय में सोमवार से टेक फेस्ट 2021 शुरू हो गया। विवि के विवेकानंद आडिटोरियम में शिक्षक एकत्रित हुए, जबकि छात्र-छात्राएं आनलाइन शामिल हुए। विवि की संचालक समिति सुशीला देवी सेंटर फार प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि विवि के कुलाधिपति जितेंद्र जोशी व कार्यकारी कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर विवि परिसर स्थित शौर्य दीवार पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अॢपत की गई।

अपने संबोधन में प्रो. राजेश बहुगुणा ने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर शुरू हुआ यह टेक फेस्ट तीन दिन तक चलेगा, जिसमें विवि के सैकड़ों छात्र-छात्राएं आनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी करेंगे। इसी क्रम में 28 जुलाई को आनलाइन एल्युमिनाइ मीट का भी आयोजन किया जाएगा। विवि के कुलपति जितेंद्र जोशी ने कहा कि कारगिल दिवस के अवसर पर टेक फेस्ट का आयोजन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ छात्र-छात्राओं को अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की शिक्षा देगा। इस अवसर पर प्रो. प्रदीप सूरी, प्रो. अजय सिंह, प्रो. एसबी पांडे, डा. एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पटवारी और लेखपाल भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, रिक्त पदों की बढ़ाई गई संख्या