विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड सरकार ने रक्षा बंधन पर बहनों को दिया ये तोहफा, जानिए

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 24 Aug 2018 07:47 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 09:26 AM (IST)

रक्षा बंधन पर महिलाएं उत्तराखंड में मुफ्त में यात्रा कर पाएंगी। राज्य सरकार ने इसदिन उनके लिए रोडवेज बसों में सफर मुफ्त कर दिया है।

उत्तराखंड सरकार ने रक्षा बंधन पर बहनों को दिया ये तोहफा, जानिए
उत्तराखंड सरकार ने रक्षा बंधन पर बहनों को दिया ये तोहफा, जानिए

देहरादून, [जेएनएन]: प्रदेश में रक्षाबंधन पर बहनें मुफ्त में सफर कर पाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनें निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 

26 अगस्त यानी रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। बहनों को रक्षाबंधन पर यात्रा में कोर्इ दिक्कत न हो इसके लिए राज्य सराकर ने पूरी तैयारी कर ली है। रक्षा बंधन पर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस सुविधा से प्रदेश की महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुगमता से प्रदेश में आवागमन कर सकेंगी।

राखी बांधने को नहीं करना होगा शुभ मुहूर्त का इंतजार 

रक्षाबंधन पर इस बार बहनों को भाइयों को राखी बांधने के लिए विशेष मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये पावन त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर इस बार भद्रकाल नहीं है, इसलिए बहनें किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। 

करीब चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। वहीं धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मूहूर्त रहेगा। ज्योतिषाचार्य सुशांत राज ने बताया कि पंचांग के मुताबिक, पूर्णिमा 25 अगस्त को दोपहर 3:16 बजे से 26 अगस्त को शाम 5:25 बजे तक रहेगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा। 

रक्षाबंधन के लिए सजी दुकानें 

रक्षा बंधन का त्योहार जैसे-जैसे पास आ रहा है। वैसे ही बाजारों में भी रोनक बढ़ती जा रही है। भाइयों की कलार्इ को सजाने के लिए बहनें अभी से राखियों की खरीददारी में लग गर्इ हैं। बाजार भी एक सिंपल धागे से लेकर डिजायनर राखियों से सजे पड़े हैं। भाइयों से दूर रहने वाली बहने खतों के जरिए भाइयों तक अपना प्यार पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं। 

यह भी पढ़ें: डोरेमोन और निंजा के साथ बाजार में छायी मोदी राखी

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर सरकार ने बहनों को दिया तोहफा, बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

यह भी पढ़ें: सरहदों पर तैनात भाइयों को रक्षाबंधन पर पहुंचेगा बहनों का प्यार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।