Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला स्वयं सहायता समूहों के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, टीएचआर पर कही ये बात

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Mon, 16 Aug 2021 07:47 AM (IST)

    उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रात महिला स्वयं सहायता समूहों के समर्थन में उतर गिए हैं। उनका कहना है कहा कि समूहों की मांग बिल्कुल सही है। इसको लेकर सीएम धामी का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया जाएगा।

    Hero Image
    महिला स्वयं सहायता समूहों के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दिए जाने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) के वितरण की नई व्यवस्था का विरोध कर रहे महिला स्वयं सहायता समूहों को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का समर्थन मिला है। त्रिवेंद्र ने कहा कि समूहों की मांग जायज है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि टीएचआर की जो प्रक्रिया पहले से चल रही है, उसे जारी रखा जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के समय भी उन्होंने टीएचआर की टेंडर प्रक्रिया रुकवाई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब डेढ़ लाख महिलाएं टीएचआर के वितरण से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत टेंडर होंगे तो संबंधित कंपनी को जगह-जगह स्टोर बनाने होंगे। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्टोर से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पोषाहार पहुंचाना कठिन होगा।

    लिहाजा, जैसी व्यवस्था चल रही है, वह बरकरार रहनी चाहिए। त्रिवेंद्र के अनुसार पूर्व में तत्कालीन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उत्तराखंड में टेक होम राशन की क्वालिटी की सराहना की थी। तब इसे ऊर्जा नाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ ही राजनीतिक हित में टीएचआर की व्यवस्था में बदलाव उचित कदम नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- सीएम पुष्कर धामी ने की घोषणा, कैंट क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों को मिलेगी हाउस टैक्स में छूट