Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Forest Fire Uttarakhand: थम नहीं रही जंगलों में लगी आग, लपटों में झुलस रहे आमजन; अब एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

    Updated: Sun, 05 May 2024 05:41 PM (IST)

    Uttarakhand Forest Fire गढ़वाल मंडल के अंतर्गत जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह आग आबादी से लगे खेतों को भी प्रभावित कर रही है। जंगलों की ...और पढ़ें

    Hero Image
    जंगलों की आग में झुलसी महिला ने ऋषिकेश एम्स में तोड़ा दम

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह आग आबादी से लगे खेतों को भी प्रभावित कर रही है। जंगलों की आग अब लोगों की जान लेने में उतारू हो गई है। गढ़वाल मंडल में पहली बार जंगल की आग से महिला की मौत का मामला सामने आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौड़ी गढ़वाल के एक गांव में खेतों तक पहुंची आग को बुझाने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिसने रविवार की दोपहर एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।

    जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत थापली गांव के जंगलों में बीते दिनों आग लग गई। धीरे धीरे यह आग की लपटे बुजुर्ग कृपाल सिंह के खेतों में आ पहुंची। जिसके बाद उनकी बुजुर्ग पत्नी सावित्री देवी आग को बुझाने का प्रयास करती रही। लेकिन आग तेजी से फैलती गई और बुजुर्ग महिला इसकी चपेट में आ गई। आग की चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई।

    आननफानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण महिला ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया।

    एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि सावित्री देवी (65 वर्ष) निवासी थापली गांव पौड़ी गढ़वाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: जंगलों का खाक होना जारी, आग बुझाने के दौरान एक और मौत; दो झुलसे