विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में मतदान में नारी शक्ति की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा, लेकिन 10 सालों में घटीं महिला वोटर्स

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:43 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 11:46 AM (IST)

उत्तराखंड में पिछले दस वर्षों में सात जिलों में महिला मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विकास गुसाईं, देहरादून। उत्तराखंड में बीते दस वर्षों के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या में सात जिलों में गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि महिला मतदाता मतदान के मामले में लगातार पुरुषों से आगे रही हैं, लेकिन मतदाता सूची में उनकी संख्या का घटना चुनाव प्रबंधन और जनसांख्यिकीय बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है।

चमोली से लेकर अल्मोड़ा तक आठ जिलों में महिला मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। हालांकि, प्रदेश की कुल मतदाता संख्या में महिलाओं की हिस्सेदारी पर इसका खास असर नहीं पड़ा है और यह दस वर्ष पहले की तरह लगभग 47 प्रतिशत बनी हुई है।

पुरुष मतदाताओं में से 62 प्रतिशत ने किया मतदान

प्रदेश में चुनावों में महिला मतदाता अहम भूमिका निभाती हैं। संख्या में पुरुषों से कम होने के बावजूद वोट करने में ये हमेशा उनसे आगे रहती हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल महिला मतदाताओं में से 69 प्रतिशत ने तो पुरुष मतदाताओं में से 62 प्रतिशत ने मतदान किया था।

2022 के विधानसभा चुनाव में 67 प्रतिशत महिला मतदाता और 62 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया था। इस वर्ष की हाल ही में जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची पर नजर डालें तो वर्ष 2017 की मतदाता सूची से तुलना में चमोली, टिहरी, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में महिला मतदाताओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

यद्यपि, महिला मतदाताओं संख्या में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रदेश के कुल मतदाताओं में महिलाओं का अनुपात लगभग 47 प्रतिशत पर बना हुआ है। इनकी सही संख्या चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद सामने आएगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि अभी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण चल रहा है। इसमें अभी मतदाताओं की संख्या में अंतर आ सकता है।

महिला मतदाताओं की स्थिति

  • जिला - वर्ष 2017 - वर्ष 2026
  • उत्तरकाशी - 105306 - 108793
  • चमोली - 141089 - 136164
  • रुद्रप्रयाग - 89937 - 90944
  • टिहरी - 237574 - 225317
  • देहरादून- 642783 - 596300
  • हरिद्वार - 600991 - 590093
  • पौड़ी - 267882 - 247526
  • पिथौरागढ़ - 183278 - 171084
  • बागेश्वर - 100358 - 101005
  • अल्मोड़ा - 258116 - 229922
  • चंपावत - 89324 - 91390
  • नैनीताल - 334366 - 342802
  • यूएस नगर- 527806 - 553107

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, 70 सीटों पर जीत का रोडमैप तैयार करेंगे राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व तैयार करेगा रोडमैप, प्रदेश कार्यालय में बैठक रविवार को

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।