विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि, धामी ने बताया आय बढ़ाने का मंत्र

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:22 AM (IST)

उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 161.96 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से मिले। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में किसानों की कृषि संबंधी आवश्यकताएं पूरी करने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बड़ा संबल प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से देशभर के 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सम्मान निधि हस्तांतरित की।

इसमें उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों के खातों में 161.96 करोड़ रुपये सम्मान निधि पहुंची। इसी उपलक्ष्य में देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे आडिटोरियम में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने को राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में जब यह योजना प्रारंभ हुई, तब उत्तराखंड के चार लाख किसान लाभान्वित हुए थे। आज यह संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। उन्होंने लाभार्थी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए खेती-किसानी की दशा सुधारने को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि नहरों से सिंचाई को पूरी तरह मुफ्त किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने को बजट में 200 करोड़ का प्रविधान किया गया है। 115 करोड़ की लागत से 350 से ज्यादा आधुनिक पालीहाउस बन चुके हैं। मोटे अनाज, सेब, कीवी, ड्रेगन फ्रूट को बढ़ावा देने की पहल की गई है। सगंध खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुपूरक बजट में धान व गेहूं की खरीद को 1100 करोड़ का प्रविधान किया है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, किसान आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, ज्योति कोटिया समेत कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, पूर्णिया के 12,638 किसानों के खातों में पहुंचे 2.52 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि: दीवाली के पहले किसानों को तोहफा, गोपालगंज के 2.28 लाख किसानों खाते में आए 2000 रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।