पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, पूर्णिया के 12,638 किसानों के खातों में पहुंचे 2.52 करोड़ रुपये
PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की है, जिससे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
देशभर के 9.34 करोड़ किसानों को 24वीं किस्त का लाभ।
बनमनखी के 12,638 किसानों को 2.52 करोड़ रुपये मिले।
योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य।
संस, बनमनखी (पूर्णिया)। PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: देश के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा से देश भर के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से डिजिटल रूप से हस्तांतरित कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित राशि के किसानों के खातों में पहुंचते ही बनमनखी प्रखंड क्षेत्र के अन्नदाताओं में भारी हर्ष व्याप्त हो गया है।
बनमनखी के 12,638 किसानों को मिली सौगात
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र के विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि इस चरण के तहत पूरे बिहार के 73 लाख लाभार्थियों सहित बनमनखी प्रखंड के कुल 12,638 पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 2 करोड़ 52 लाख 76 हजार रुपये की राशि भेजी गई है।
विधायक ऋषि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में वर्ष 2019 से यह योजना निरंतर चलाई जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य भूमि धारक पात्र किसानों को कृषि कार्यों और अन्य तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सीधे वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है।
विभिन्न पंचायतों के किसानों को हुआ सीधा लाभ
विधायक ने जानकारी दी कि बनमनखी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बड़ी संख्या में किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि पहुंच चुकी है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
बोहरा पंचायत: 565 किसान
बिशनपुर दत्त: 968 किसान
चांदपुर भंगहा: 759 किसान
धरहरा: 448 किसान
लदुगढ़: 845 किसान
महाराजगंज वन: 609 किसान
नौलक्खी: 657 किसान
रामनगर फरसाही: 734 किसान
इसके अलावा धरहरा चकला भुनाई, गंगापुर, जियनगंज, हरीमुढी, कचहरी बलवा, काझी, कोशी शरण देवोतर, मधुबन, महादेवपुर, महाराजगंज टू, मझुवा प्रेम राज, मोहनिया चकला, पिपरा, रामनगर फरसही मिलिक, रामपुर तिलक, रुपौली उत्तर, रुपौली दक्षिण, सहुरीया सुबहाय मिलीक और अभय राम चकला सहित अन्य सभी पंचायतों के सैकड़ों किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई है।
उन्होंने अंत में कहा कि केंद्र एवं बिहार की डबल इंजन सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- पूर्णिया से कोलकाता-हैदराबाद और अहमदाबाद की उड़ान पर संकट नहीं, बिहार सरकार ने दिए 43.50 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- FB पर पत्नी के साथ रील डालकर लिखा- कभी गम न देना..., 1 घंटे बाद पसरा मातम! पूर्णिया में सौरा नदी में गिरी फॉर्च्यूनर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।