विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया से कोलकाता-हैदराबाद और अहमदाबाद की उड़ान पर संकट नहीं, बिहार सरकार ने दिए 43.50 करोड़ रुपये

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:19 PM (IST)

बिहार सरकार ने पूर्णिया से हवाई सेवाओं को जारी रखने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 43.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

पूर्णिया से जारी रहेगी विमान सेवा। फाइल

पूर्णिया से जारी रहेगी विमान सेवा। फाइल

HighLights

  1. पूर्णिया हवाई सेवाओं के लिए बिहार सरकार ने 43.50 करोड़ मंजूर किए।

  2. उड़ान योजना के तहत 29 महीने तक मिलेगी आर्थिक सहायता।

  3. सीमांचल क्षेत्र के लोगों को प्रमुख शहरों से जुड़ने में मदद।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में हवाई संपर्क को बेहतर बनाने और पूर्णिया से चल रही विमान सेवाओं को जारी रखने के लिए राज्य सरकार ने 43.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

यह राशि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) को दी जाएगी। इसका इस्तेमाल उड़ान योजना के तहत विमान सेवाओं के संचालन में होने वाले खर्च की भरपाई के लिए किया जाएगा।

सरकार ने मई 2026 से सितंबर 2028 तक कुल 29 महीने के लिए यह राशि मंजूर की है। इस अवधि में हर महीने डेढ़ करोड़ रुपये की दर से सहायता देने का अनुमान है। 

प्रधानमंत्री ने प‍िछले वर्ष क‍िया था उद्घाटन 

राज्य सरकार के इस निर्णय से पूर्णिया से प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं जारी रखने में मदद मिलेगी। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन पिछले वर्ष सितंबर महीने में प्रधानमंत्री ने किया था।

फिलहाल यहां से कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए उड़ान योजना के तहत विमान सेवाएं चल रही हैं। इन सेवाओं को जारी रखने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आर्थिक सहायता दे रही हैं।

विमान सेवा से सीमांचल के लोगों की यात्रा हुई आसान 

इसमें 80 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत राशि बिहार सरकार वहन करती है। पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू होने से सीमांचल और आसपास के जिलों के लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने में सहूलियत मिल रही है।

पहले लंबी दूरी तय करने में काफी समय लगता था, लेकिन विमान सेवा से यात्रा आसान हुई है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक यात्री इन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

राज्य सरकार की इस स्वीकृति से पूर्णिया की हवाई सेवाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा और क्षेत्र के लोगों का प्रमुख शहरों से संपर्क बनाए रखने में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।