विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम किसान सम्मान निधि: दीवाली के पहले किसानों को तोहफा, गोपालगंज के 2.28 लाख किसानों खाते में आए 2000 रुपये

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:11 PM (IST)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गोपालगंज के 2.28 लाख किसानों को 24वीं किस्त के रूप में ₹2000 मिले हैं।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. 2.28 लाख गोपालगंज किसानों को 24वीं किस्त मिली।

  2. प्रत्येक किसान के खाते में ₹2000 की राशि भेजी गई।

  3. ई-केवाईसी और आधार लिंक बैंक खाता अनिवार्य है।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 2.28 लाख किसानों के खाते में शुक्रवार को सम्मान निधि की 24वीं किस्त की राशि भेजी गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर को योजना की किस्त जारी की। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि अंतरित की गई।

त्योहारों के बीच किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि पहुंचने से उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कुल 2,28,746 लाभुक हैं। इनमें से बड़ी संख्या में किसानों को शुक्रवार को जारी किस्त का लाभ मिला।

प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, कुचायकोट में सबसे अधिक किसानों के खाते में राशि भेजी गई। यहां 35 हजार से अधिक किसानों को योजना की किस्त मिली।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसके अलावा बैंक खाते का आधार से लिंक होना भी जरूरी है। जिले में अब तक 2,22,881 किसानों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।

जिला कृषि कार्यालय के अनुसार, किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये के रूप में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

फरवरी 2019 में शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। इसका उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत पात्र भूमि धारक किसान परिवारों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इससे किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्रियों की खरीद में मदद मिलती है। योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

पीएम किसान सम्मान योजना के लाभुकों का आंकड़ा

प्रखंड कुल लाभुक जिन्हें मिलेगी राशि
बैकुंठपुर 30,406
बरौली 11,798
भोरे 21,702
विजयीपुर 17,384
गोपालगंज 7,770
हथुआ 15,290
कटेया 18,921
कुचायकोट 35,559
मांझा 12,809
पंचदेवरी 13,960
फुलवरिया 14,122
सिधवलिया 14,516
थावे 4,777
उचकागांव 13,712
कुल योग 2,28,746

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18690 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।