उत्तराखंड में आपदा राहत कार्य तेज, सड़क और पेयजल बहाली पर विशेष जोर
राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति ने उत्तराखंड में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण में तेजी लाने के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति ने विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला व ले. कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी (सेनि) ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन जल्द सामान्य करना प्राथमिकता है।
इसके लिए बंद सड़कों को प्राथमिकता से खोलने और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत में तेजी लाने को कहा। बैठक में आपदा से अवरुद्ध सड़कों की जनपदवार स्थिति की समीक्षा की गई।
समिति के उपाध्यक्ष रूहेला ने कहा कि सड़क संपर्क बहाल कर राहत सामग्री पहुंचाने, आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता और आमजन की आवाजाही के लिए जरूरी है।
इसलिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से बंद सड़कों को जल्द खोलें। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में भी तेजी लाई जाए। पेयजल योजनाओं को लेकर उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए।
वहीं, बाढ़ सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षात्मक और पुनर्निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने को कहा। जिन कार्यों के लिए शासन की स्वीकृति जरूरी है, उनके प्रस्ताव सभी औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए।
समिति के उपाध्यक्ष ले. कर्नल भंडारी ने कहा कि विभिन्न विभागों से प्राप्त क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण और मरम्मत संबंधी प्रस्तावों का परीक्षण कर स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि काम शुरू होने में अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने क्षति आकलन से लेकर प्रस्ताव तैयार करने और स्वीकृति प्राप्त करने तक सभी स्तरों पर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के साथ पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को हुए नुकसान की समीक्षा की गई। सिंचाई नहरों की मरम्मत शीघ्र पूरी करने को कहा गया।
बैठक में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों को पहुची क्षति को लेकर हुई चर्चा में अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन जल्द पूरा करने और नियमानुसार प्रभावितों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यूएसडीएमक के एसीईओ (प्रशासन) प्रकाश चंद्र, एसीईओ (क्रियान्वयन) डीआईजी राजकुमार नेगी और संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- देहरादून की सड़कों के निर्माण में होगा एआई का इस्तेमाल, सीएम धामी ने कई कार्यों के लिए 36 करोड़ मंजूर किए
यह भी पढ़ें- देहरादून हर्रावाला रेलवे क्रासिंग एक नवंबर से 24 घंटे रहेगा बंद, वाहनों के लिए रूट डायवर्ट, इस तरह होगा आवागमन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।