देहरादून हर्रावाला रेलवे क्रासिंग एक नवंबर से 24 घंटे रहेगा बंद, वाहनों के लिए रूट डायवर्ट, इस तरह होगा आवागमन
देहरादून-हर्रावाला रेलवे क्रासिंग 1 नवंबर दोपहर 12 बजे से 2 नवंबर दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे के लिए निर्माण ...और पढ़ें
-1764647377102_v-1793378082427_m.webp)
HighLights
देहरादून-हर्रावाला रेलवे क्रासिंग 24 घंटे के लिए बंद।
निर्माण कार्य के कारण 1 नवंबर से बाधित रहेगा।
वाहन चालकों के लिए रूट डायवर्ट की अपील की गई।
जागरण संवाददाता, देहरादून। एक नवंबर को देहरादून - हर्रावाला रेलवे क्रासिंग का निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों के लिए 24 घंटे बाधित रहेगा। उत्तर रेलवे ने वाहन चालकों के रूट डायवर्ट को लेकर जिलाधिकारी आशीष चौहान को पत्र लिखा।
उत्तर रेलवे के मुताबिक एक नवंबर दोपहर 12 बजे से दो नवंबर 12 बजे तक देहरादून -हर्रावाला क्रासिंग वाहन चालकों के लिए प्रतिबंध किया जाएगा। वाहनों के रूट डायवर्ट करने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
साथ ही रेलवे सुरक्षा बल और यातायात पुलिस को भी पत्र लिखा गया है। जिससे वाहन चालकों के विरोध का सामना न करना पड़े। वहीं यातायात पुलिस से आग्रह किया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाए। जिससे निर्माण कार्य संपन्न हो सके।