विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून की सड़कों के निर्माण में होगा एआई का इस्तेमाल, सीएम धामी ने कई कार्यों के लिए 36 करोड़ मंजूर किए

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:46 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़क निर्माण, पेयजल और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने के लिए 36 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

इनमें हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य प्रमुख हैं। राज्य योजना के तहत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में पांच किलोमीटर सीसी मार्ग निर्माण के लिए 4.22 करोड़ और ज्वालापुर में पांच किलोमीटर सीसी मार्ग के लिए 4.83 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं, गदरपुर में नेतानगर से राधास्वामी सत्संग होते हुए अमरपुर तक सड़क सुधारीकरण और आंतरिक मार्गों पर इंटरलाकिंग टाइल लगाने के लिए 6.14 करोड़ तथा श्रीरामपुर से धीमरी ब्लाक होते हुए चकीमोड़ तक सड़क निर्माण के लिए 5.73 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

नैनीताल जिले के कोटाबाग में राज्य मार्ग संख्या-61 के 75.200 से 81 किलोमीटर तक बीएम-एसडीबीसी से सड़क सुधारीकरण के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

देहरादून की मुख्य सड़कों के रखरखाव की निगरानी के लिए परफार्मेंस बेस्ड मेंटेनेंस कांट्रैक्ट (पीबीएमसी) के तहत सुपरविजन कंसल्टेंट की नियुक्ति पर 4.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें एआइ आधारित निगरानी, डिजिटल डैशबोर्ड और एप्लीकेशन विकसित किए जाएंगे।

इसके अलावा रायपुर की इंदिरा कालोनी पेयजल योजना के लिए 3.59 करोड़ और पिथौरागढ़ के हनुमान मंदिर कुसौड़ के सुंदरीकरण के लिए 96.01 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कुंभ मेले में बम निरोधक दस्ते के लिए 1.53 करोड़ रुपये से तीन बम सूट भी खरीदे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- एक्शन मोड में धामी सरकार, देहरादून में एक और मजार ध्वस्त

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं का हल्ला-बोल, देहरादून में सचिवालय कूच कर उठाई भर्ती की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।