विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: सवा तीन माह बाद उत्‍तराखंड में एक दिन में 500 लोग संक्रमित

By Sumit KumarEdited By:
Published: Thu, 01 Apr 2021 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 10:24 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update उत्‍तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ गए हैं। गुरुवार को राज्‍य में कुल ...और पढ़ें

Uttarakhand Coronavirus Update उत्‍तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ गए हैं।
Uttarakhand Coronavirus Update उत्‍तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ गए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Coronavirus Update उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब डरा रही है। राज्य में करीब सवा तीन माह बाद गुरुवार को एक दिन में नए मरीजों का आंकड़ा 500 पहुंच गया। चिंता की बात यह भी है कि इनमें 77 फीसद मामले देहरादून और हरिद्वार से हैैं। सिस्टम की बेचैनी का सबब यही दो जिले हैैं। इससे पहले 23 दिसंबर को एक दिन में 564 मामले आए थे। इधर, एम्स ऋषिकेश और कैलाश अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में सरकारी और निजी लैब से 17870 सैैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 17370 सैैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 236 लोग संक्रमित मिले हैैं। हरिद्वार में 149 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 49, ऊधमसिंह नगर में 22, पौड़ी में 14, टिहरी में 11, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में पांच-पांच, बागेश्वर में चार, रुद्रप्रयाग में दो और चमोली, चंपावत व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है। इधर, विभिन्न जिलों में 125 मरीज ठीक भी हुए हैैं। 

प्रदेश में अब तक एक लाख 911 लोग संक्रमित हुए हैैं, जिनमें 95455 स्वस्थ हो चुके हैैं। संक्रमण का ग्राफ ऊपर चढऩे और रिकवरी रेट कम होने से सक्रिय मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। फिलवक्त राज्य में कोरोना के 2236 एक्टिव केस हैैं। अब तक कोरोना संक्रमित 1719 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - Haridwar Kumbh Mela 2021: हरिद्वार में आज से वृहद स्तर पर होगा वैक्सीनेशन

दून में कोरोना की संक्रमण दर साढ़े छह फीसद से ऊपर 

देहरादून जनपद में कोरोना हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गुरुवार को यहां कोरोना संक्रमण के इस साल के सर्वाधिक 236 नए मामले सामने आए। बुधवार को यह आंकड़ा 171 और रविवार को 167 था। यहां संक्रमण दर में भी उछाल आ रहा है। यह अब 6.69 फीसद पर पहुंच गई है, जबकि 31 मार्च को संक्रमण दर 4.83 फीसद थी। जानकार मानते हैैं कि सक्रमण दर का पांच फीसद से ऊपर जाना किसी एक क्षेत्र में वायरस के उच्च प्रसार का सूचक है। यानी कि दून में इस महामारी की रोकथाम के लिए जल्द कारगर उपाय नहीं किए गए तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैैं। 

यह भी पढ़ें - Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में चिंता बढ़ा रही कोरोना की रफ्तार, एक सप्ताह में 72 फीसद मामले दून व हरिद्वार से

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें