विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:28 PM (IST)

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेशभर में ठंड बढ़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में बीते दो दिनों से पहाड़ से मैदान तक आसमान में बादलों का डेरा रहा। इस दौरान जहां ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। हालांकि, शुक्रवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला और बादल छंटने लगे।

शाम को कई स्थानों पर हल्की धूप भी खिली। इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर बढ़ गया है। आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी संभव है, जबकि निचले इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

बारिश और बर्फबारी के चलते देहरादून समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। मौसम में आए इस बदलाव से सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

इसके विपरीत राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। जबकि निचले इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 22.0, 15.8
पंतनगर, 28.0, 21.0
मुक्तेश्वर, 16.4, 9.4
नई टिहरी, 12.9, 6.3

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम अपडेट: धूप से बढ़ा तापमान, चमोली-बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश के आसार

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम: धीमी पड़ी बारिश और बढ़ी गर्मी, जल्द अलविदा लेने वाला है मानूसन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।