विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड मौसम: धीमी पड़ी बारिश और बढ़ी गर्मी, जल्द अलविदा लेने वाला है मानूसन

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:26 AM (IST)

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर धीमा पड़ा है, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ी है। हालांकि, मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सितंबर माह के अंत तक उत्तराखंड से मानसून की विदा लेने की संभावना भी जताई जा रही है।

चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान

देहरादून में मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। शाम के समय आंशिक बादल जरूर छाए, लेकिन धूप के कारण अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान लगभग चार डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है, जिससे उमस और गर्मी का असर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में भारी बारिश का दौर धीमा पड़ा है। इसके बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर बौछारें जारी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। जबकि, पर्वतीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों और ऊधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज वर्षा हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।