विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: यौन उत्पीड़न प्रकरण पर बोले सीएम रावत, भाजपा विधायक नेगी डीएनए टेस्ट को तैयार

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 22 Aug 2020 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 07:01 PM (IST)

भाजपा विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा विधायक नेगी डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।

उत्तराखंड: यौन उत्पीड़न प्रकरण पर बोले सीएम रावत, भाजपा विधायक नेगी डीएनए टेस्ट को तैयार
उत्तराखंड: यौन उत्पीड़न प्रकरण पर बोले सीएम रावत, भाजपा विधायक नेगी डीएनए टेस्ट को तैयार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायक महेश नेगी डीएनए जांच कराने को तैयार हैं। यह एक कानूनी प्रक्रिया है। मामला अभी पुलिस के अधीन है। इसमें कानून को अपना काम करने देना चाहिए। डीएनए जांच कराना सरकार के हाथ में नहीं है। 

भाजपा विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि उसके बच्चे के पिता विधायक महेश नेगी हैं। वह इसकी पुष्टि के लिए विधायक के डीएनए जांच की मांग कर रही है। यह प्रकरण अब राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य पार्टियां इसके जरिये सरकार को घेरने में जुटी हुई हैं। वहीं, विधायक नेगी इसे एक साजिश करार दे चुके हैं।

शनिवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डीएनए टेस्ट कराना एक कानूनी प्रक्रिया है। विधायक महेश नेगी कह चुके हैं कि वह डीएनए टेस्ट केलिए तैयार हैं। मामला अभी पुलिस के अधीन है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक महेश नेगी ने सीओ के समक्ष दर्ज कराए बयान

इसके बाद यह मामला कोर्ट में जाएगा। कोर्ट तय करेगा कि इस मामले में क्या करना है। इस पूरे प्रकरण में तकनीकी पक्ष भी है। जिसका समाधान कोर्ट के जरिये ही हो सकता है। महिलाओं और बच्चों से जुड़े कानूनी पक्ष भी इसमें शामिल हैं। इस प्रकरण में कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक पुलिस के पहुंच से दूर, नहीं हो पाए बयान