विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, देवभूमि के उत्पाद किए भेंट

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:28 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जहां उन्होंने मार्गदर्शन प्राप्त किया और उत्तराखंड की समृद्ध लोककला व स्थानीय उत्पादों को भेंट किया। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

  2. उत्तराखंड की लोककला और स्थानीय उत्पाद भेंट किए गए।

  3. हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता दर्शाती प्रतिकृति भी दी।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार, देश के दुश्मनों की हर साजिश को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से नाकाम कर युवाशक्ति, मातृशक्ति व वरिष्ठजनों के सपनों को साकार करने वाले, विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री से नई दिल्ली में भेंट कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, परंपरा एवं स्थानीय उत्पादों की अनूठी पहचान मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा एवं लाल चावल तथा हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति सादर भेंट की।

यह भी पढ़ें- प्रेमनगर बनेगा नगर पालिका, सीएम धामी ने किया ऐलान, कैंट क्षेत्र को मिली 48 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए 17.75 करोड़ रुपए किए मंजूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।