विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड को सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए 17.75 करोड़ रुपए किए मंजूर

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 17.75 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने 17.75 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी।

  2. सड़क, पेयजल, मंदिर सौंदर्यीकरण जैसे कार्य इसमें शामिल हैं।

  3. टिहरी, पिथौरागढ़, हरिद्वार जिलों में होंगे प्रमुख कार्य।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कुल 17.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें सड़क निर्माण, पेयजल सुविधा, मंदिरों एवं मेला स्थलों का सुंदरीकरण, धर्मशाला निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

टिहरी जिले के प्रतापनगर में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला, कक्षों और शौचालयों के निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए 98.77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। देवप्रयाग के बड़ोला में बिन्सर देवता मंदिर के सुंदरीकरण को 36.19 लाख और डागर शिवालय के लिए 39.94 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

पिथौरागढ़ के धारचूला में नौलिंग मेला स्थल के निर्माण को 79.49 लाख और मंदाकिनी पुल से राप्ती तक पैदल अश्व मार्ग के लिए 29.84 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। डीडीहाट के खोलीमाली कन्यूरी में मार्ग, पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्यों पर 93.64 लाख रुपये खर्च होंगे।

चंपावत के लोहाघाट में दूधाधारी भगवती मेला स्थल के विकास के लिए 97.10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। टनकपुर-बनबसा में 20 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए छह करोड़ 14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

हरिद्वार के झबरेड़ा में 50 और भगवानपुर में 200 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इनके लिए क्रमशः 99.44 लाख और 100.43 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा गदरपुर में 184.37 लाख और लोहाघाट में 220 लाख रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों का विवाद सुलझा, जल्द निपटेंगे और मामले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।