विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धामी सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 2005 के बाद के इन पुलिसकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:18 AM (IST)

उत्तराखंड सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। साथ ही, 178 पुलिसकर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही 178 पुलिस कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठे और पांचवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के दायरे में शामिल 178 पुलिसकर्मियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है।

पांचवां व छठां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को भी राहत

प्रदेश सरकार ने हाल ही में सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कार्मिकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की थी, अब इस कड़ी में पांचवां व छठां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को भी राहत दी जा रही है। महंगाई भत्ते में की गई वृद्धि एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

इसके तहत छठे केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 262 प्रतिशत से बढ़ाकर 269 प्रतिशत और पांचवें केंद्रीय वेतन आयोग के कार्मिकों का महंगाई भत्ता 483 प्रतिशत से बढ़ाकर 497 प्रतिशत किया जाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने पुरानी पेंशन योजना का लाभ पाने वालों में 178 आरक्षी, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) और इंडिया रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के कार्मिक शामिल हैं। इन सभी पुलिस कर्मियों के भर्ती संबधी अधियाचन अक्टूबर 2005 से पहले जारी हुए थे।

यह भी पढ़ें- UPCL में एसएचजी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, 634 रुपये हुआ महंगाई भत्ता

यह भी पढ़ें- DA Hike: IAS - IPS अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता; कब से मिलेगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।