UPCL में एसएचजी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, 634 रुपये हुआ महंगाई भत्ता
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (वीडीए) के रूप में वृद्धि की गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
यूपीसीएल एसएचजी कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि हुई।
परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (वीडीए) 634 रुपये निर्धारित किया गया।
कर्मचारियों का मासिक सीटीसी 23,157.65 रुपये तय हुआ।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (वीडीए) के रूप में वृद्धि की गई है।
श्रम आयुक्त, उत्तराखंड की ओर से जारी अधिसूचना के क्रम में निगम ने एक अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए नई दरें निर्धारित की हैं। इसके तहत कर्मचारियों का कास्ट टू कंपनी (सीटीसी) 23,157.65 रुपये प्रतिमाह तय किया गया है।
यूपीसीएल के अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) की ओर से 21 नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार कर्मचारियों का मूल वेतन 14,023 रुपये और परिवर्तनशील महंगाई भत्ता 634 रुपये निर्धारित किया गया है।
वेतन और भत्तों का कुल योग 16,698.36 रुपये होगा। सीटीसी में नियोक्ता के अंशदान के रूप में ईपीएफ और ईएसआई के अलावा 2.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है। सभी मदों को जोड़कर सीटीसी 23,157.65 रुपये निर्धारित की गई है।