विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: देहरादून में पुलिस व छात्रों के बीच टकराव, लाठी चार्ज और पथराव; सीएम धामी ने की अपील

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Thu, 09 Feb 2023 05:25 PM (IST)

Uttarakhand में भर्तियों में धांधली के विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रैफिक रोक दिया। पुलिस फोर्स तैनात ...और पढ़ें

Uttarakhand: देहरादून में पुलिस व छात्रों के बीच टकराव, लाठी चार्ज और पथराव; सीएम धामी ने की अपील : जागरण
Uttarakhand: देहरादून में पुलिस व छात्रों के बीच टकराव, लाठी चार्ज और पथराव; सीएम धामी ने की अपील : जागरण

देहरादून, जागरण टीम: उत्तराखंड में भर्तियों में धांधली के विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रैफिक रोक दिया। पुलिस फोर्स तैनात होने पर छात्र आग बबूला हो गए। कुछ ही देर में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद दोनों के मध्य जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने अब छात्रों की गिरफ़्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा...

"हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से सजग है। पहले की तरह हमने किसी भी भर्ती घोटाले को न तो दबाया है और न छुपाया है। जितने भी मामले सामने आए, हमने उनकी जांच कराकर, जितने भी दोषी हैं, सभी को जेल भेजा है। हमारी सरकार ने यह पहले ही तय कर लिया था कि भर्ती परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए कड़ा कानून बनायेंगे। देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून हम लेकर आ रहे हैं। ऐसी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है कि भविष्य में होने वाली सारी परीक्षायें पारदर्शी और नक़ल विहीन हों। प्रदेश के युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

हमारी सरकार युवाओं के हित में फैसले ले रही है। प्रदेश की बहन-बेटियों के लिये हमने महिला आरक्षण भी सुनिश्चित किया है। सभी के हितों को संरक्षित किया जायेगा। युवाओं से अनुरोध है कि किसी के बहकावे में न आये।"

मांग को लेकर युवाओं ने एक दिन पहले सत्याग्रह शुरू किया था

मंत्रियों ने की युवाओं से धैर्य बनाए रखने की अपील

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी युवा धैर्य बनाए रखें। पुष्कर सिंह धामी सरकार उनके साथ है। पूवर्वती सरकार द्वारा जो भ्रष्टाचार का तंत्र बनाया गया है सरकार उसे जड़े से उखाडऩे के लिए कृत संकल्प है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है। युवा धैर्य बनाए रखें, किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवा सरकार पर विश्वास बनाकर रखें। पुष्कर सिंह धामी युवा मुख्यमंत्री हैं और वह युवाओं की पीड़ा समझते हैं।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह समय धैर्य बनाए रखने का है। सरकार का संकल्प है कि युवाओं को आगे बढ़ाना है रोजगार से जोडऩा है। सरकार लगातार इस पर कदम उठा रही है। कुछ अराजक तत्व व राजनीतिक दल युवाओं का फायदा उठाना चाह रहे हैं।

नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद हों भर्ती परीक्षाएं: कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रदेश में भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत युवाओं पर बल प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार को नकल विरोधी सख्त कानून शीघ्र बनाना चाहिए। कानून लागू होने के बाद ही भर्ती परीक्षाएं कराई जाएं।

निष्पक्ष परीक्षा तंत्र की मांग को दबाना दुख की बात: हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि युवा भर्ती परीक्षाओं के ऐसे तंत्र की मांग कर रहे हैं, ताकि योग्यता का स्वच्छ निर्धारण कराया जा सके। निष्पक्ष परीक्षा तंत्र की उनकी मांग को दबाने के लिए लाठीचार्ज करना बड़े दुख की बात है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि गलत सलाह को दरकिनार कर युवाओं से सीधी बातचीत करें। जिन्होंने युवाओं पर जुल्म किया है, उनको दंडित किया जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।