विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनगणना 2027: स्वगणना में आ रही दिक्कतें? तो अब नो टेंशन, इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 11:59 AM (IST)

उत्तराखंड में जनगणना निदेशालय ने स्वगणना और जनगणना के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं, साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया और डेटा संग्रह के 40 बिंदुओं की जानकारी दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में स्वगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने और उनकी मदद के लिए जनगणना निदेशालय ने इस बार टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। इसके तहत नागरिक वाट्सएप चैटबाट नंबर 18001801855, 9456120332 और 9456551589 जारी किए गए हैं। वहीं, जनगणना संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।

जनगणना निदेशालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जनगणना के लिए 34,443 गणना ब्लाक बनाए गए हैं। इनमें 26,830 प्रगणक और 4,676 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। अब तक 29,515 प्रगणकों और 5,223 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इसके लिए 23 मास्टर ट्रेनर और 570 फील्ड नर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आनलाइन स्वगणना के लिए सभी सरकारी डिग्री कालेज और विश्वविद्यालयों में विशेष कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा जा रहा है। निजी कालेज व विश्वविद्यालयों से भी इसकी अपील की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार के सदस्यों से संबंधित 40 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें नाम, आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, मातृभाषा, शिक्षा, व्यवसाय, आर्थिक गतिविधियों, जन्म एवं निवास स्थान और प्रवास के कारण जैसी जानकारियां शामिल हैं।इसके अलावा अधिसूचित प्रावधानों के अनुसार बैंक खातों की संख्या तथा मोबाइल, आधार, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता से संबंधित विवरण भी लिया जाएगा। सचिव जनगणना दीपक कुमार ने भी प्रदेशवासियों से बढ़ चढ़ कर स्वगणना व जनगणना में सहयोग करने की अपील की है।

ऐसे कर सकते हैं स्वगणना

  • स्वगणना के लिए आमजन को सबसे पहले आधिकारिक जनगणना वेबसाइट se.census.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
  • इसमें अपना राज्य और फिर भाषा का चयन करें। इसे दर्ज करने के बाद भाषा चुनने का विकल्प आएगा। भाषा चुनने में सावधानी बरतना जरूरी है। एक बार भाषा का चयन करने के बाद बदला नहीं जा सकेगा।
  • इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम और भवन गणना के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर को दर्ज करें। यद्यपि, दूसरा मोबाइल नंबर भी दिया जा सकता है।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे सत्यापित करने के बाद डिजिटल मैप आएगा।
  • इसमें अपना जिला व क्षेत्र चुनें और अपने निवास स्थान का चयन करेंगे। इसके बाद डेटा दर्ज करने का काम शुरू होगा।
  • इसमें दिए गए 40 प्रश्नों का जवाब देना होगा। इसके लिए प्रत्येक सदस्य के लिए प्रश्नों के आधार पर जानकारी दर्ज करनी होगी। यह जानकारी दर्ज करने के बाद एक बार इसकी समीक्षा भी की जा सकती है और बदलाव भी किए जा सकते हैं। यद्यपि इसकी पुष्टि करने के बाद दी गई जानकारी में बदलाव करना संभव नहीं होगा। यहां स्वगणना पूर्ण हो जाएगी।

इसके बाद परिवार के मुखिया को एक आइडी दी मिलेगी, जिसे उसे संभाल कर रखना होगा। घर-घर जनगणना के दौरान यह आइडी प्रगणक से साझा करनी होगी। जो इसकी पुष्टि कर इसे स्वीकार कर लेगा।

पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे आंकड़े

निदेशक जनगणना ने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत एकत्र व्यक्तिगत आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे। इनका इस्तेमाल केवल सांख्यिकीय और जनहित संबंधी उद्देश्यों के लिए होगा। डिजिटल माध्यम से आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया में एन्क्रिप्शन और बहुस्तरीय प्रमाणीकरण जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं।

विदेशी नागरिकों की भी होगी गणना

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक से चार जनवरी जनगणना का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में होटल, आश्रम, रिजार्ट अथवा अन्य स्थानों पर रहने वाले विदेशी नागरिक अथवा इस दौरान विदेशों से अपने घर आए व्यक्तियों की भी गणना की जाएगी।

बेघरों की विशेष गणना चार जनवरी की शाम छह से 12 बजे तक

प्रदेश में बेघरों की जनगणना के तहत चार जनवरी की शाम छह से रात 12 बजे तक चौराहों, पुलों व फ्लाइओवर के नीचे रहने वालों की गणना की जाएगी। इसके लिए जनगणना के दौरान प्रगणक पहले से ही ऐसे स्थानों को चिहि्नत कर लेंगे।

पांच से नौ जनवरी तक होगा पुनरीक्षण

निदेशक जनगणना ने बताया कि पांच से नौ नवंबर तक पुनरीक्षण का दौर चलाया जाएगा। इस दौरान यह देखा जाएगा कि इस अवधि में कहीं कोई मृत्यु और जन्म तो नहीं हुआ है। यदि ऐसा होगा तो इन आंकड़ों को भी जोड़ा जाएगा। नौ जनवरी को यह कार्य पूरा हो जाएगा।

जनगणना के दौरान आचार संहिता लागू होने की संभावना कम

निदेशक जनगणना ने कहा कि जनगणना के कार्य के दौरान आचार संहिता लगने की उम्मीद बहुत कम है। उन्होंने कहा कि पहले कभी ऐसा हुआ नहीं है।

यह भी पढ़ें- जनगणना में सहयोग न करना या प्रगणकों से अभद्रता करना पड़ेगा भारी, दर्ज होगा मुकदमा

यह भी पढ़ें- पढ़े-लिखे वोटरों के भी स्वगणना में छूटे पसीने, 40 प्वाइंट्स बने मुसीबत; यूपी के गांवों में कैसे होगा जनगणना का काम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।