Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी गौतम बोले, गैरसैंण में विकास से होगा पूरे प्रदेश को लाभ

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Sat, 06 Mar 2021 12:45 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और गैरसैंण में जिस तरह ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास की गतिविधियां संचालित हो रही हैं उसका निश्चित रूप से पर्वतीय भू भाग को लाभ मिलेगा।

    Hero Image
    उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी गौतम बोले, गैरसैंण में विकास से होगा पूरे प्रदेश को लाभ।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और गैरसैंण में जिस तरह ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उसका निश्चित रूप से पर्वतीय भू भाग को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में कमिश्नरी बनने से क्षेत्र का विकास होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने एक बयान में कहा कि भाजपा महज घोषणा नहीं करती, बल्कि उसे पूरा करने में विश्वास भी करती है। कांग्रेस महज घोषणाएं करती है और 70 साल से अब तक वह यही करती रही है। उत्तराखंड में विकास कार्यों से जनता खुश है। जब जनता खुश होती है तो कांग्रेस का दुखी होना स्वाभाविक है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है और इस बार भाजपा सारे मिथक तोड़ देगी।

    भाजपा प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी। गौतम ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आई है, देश का वातावरण बदला है। आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। देश व प्रदेश में बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। उत्तराखंड में भी आल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना से लाखों गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है।

    आज खुला रहेगा सचिवालय

    गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान बजट पर चर्चा जारी रहने के कारण सचिवालय में शनिवार को छुट्टी नहीं रहेगी और कामकाज सुचारू रहेगा। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी किए। मुख्य सचिव के आदेश के बाद अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन ने भी सचिवालय को शनिवार को खुला रखने के निर्देश जारी किए हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत महंगाई के खिलाफ आज करेंगे प्रदर्शन, रस्से से खींचेंगे ऑटो रिक्शा

    comedy show banner
    comedy show banner