विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोबारा सत्ता में आए तो माफ होगा बिजली का बिल, जानिए और क्या बोले उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 13 Jul 2021 07:26 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 01:22 PM (IST)

Uttarakhand Assembly Election 2022 ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत ने नए चुनावी वादे भी कर दिए। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

दोबारा सत्ता में आए तो माफ होगा बिजली का बिल।
दोबारा सत्ता में आए तो माफ होगा बिजली का बिल।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Assembly Election 2022 उत्तराखंडवासियों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा के बाद एक कदम और आगे बढ़कर ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत ने नए चुनावी वादे भी कर दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के दोबारा सत्ता में आने और उन्हें ऊर्जा विभाग मिला तो आने वाले तीन-चार वर्षों में घरेलू बिजली का बिल पूरी तरह माफ किया जाएगा।

डा हरक सिंह रावत ने ऊर्जा विभाग का दायित्व मिलने के तत्काल बाद ही प्रदेशवासियों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा कर चौंका दिया था। इसके बाद से प्रदेश में बिजली पर सियासत गर्म हो गई है। इस दौड़ में आप पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद चुके हैं। उन्होंने बीते रोज उत्तराखंड में 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा की।

केजरीवाल कर रहे झूठ की सियासत

मीडिया से बातचीत में केजरीवाल की घोषणा पर ऊर्जा मंत्री डा रावत ने उन पर झूठ की राजनीति करने का आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को मुफ्त बिजली देने के लिए विभाग के लाभांश को बढ़ाने की आवश्यकता है। विभाग के लाभांश को काफी बढ़ाकर आम जन को बिजली मुफ्त दी जा सकती है।

हरीश रावत पर साधा निशाना

मुफ्त बिजली देने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के बयान को लेकर हरक ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत जब मुख्यमंत्री थे तो अपने कार्यकाल में यह योजना लागू नहीं की।

यह भी पढ़ें- युवा नेतृत्व और 60 प्लस भाजपा का चुनावी नारा, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।