Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के 16 पीसीएस अधिकारी बने IAS अफसर, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन; यहां देखें पूरी सूची

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 23 Aug 2022 08:00 PM (IST)

    प्रदेश के 16 पीसीएस अधिकारी आइएएस (IAS) बन गए हैं। आज मंगलवार को केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पीसीएस अधिकारियों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो गई है। पीसीएस अधिकारियों की वरिष्ठता के विवाद के निपटारे में लगभग 11 वर्ष बीत गए।

    Hero Image
    प्रदेश के 16 पीसीएस अधिकारी आइएएस (IAS) बन गए हैं।

    राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून।  प्रदेश को 16 नए आइएएस अधिकारी मिल गए हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने प्रदेश के 16 पीसीएस अधिकारियों को आइएएस बनाने की अधिसूचना करते हुए चयन सूची जारी कर दी है। इसमें वर्ष 2014 से वर्ष 2020 के बीच रिक्त हुए पदों के सापेक्ष इन अधिकारियों को रखा गया है। इनके बैच का निर्धारण बाद में होगा। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों को वर्ष 2010 से लेकर वर्ष 2014 तक का आइएएस बैच आवंटित होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    18 रिक्तयों के सापेक्ष भेजे गए थे तीन गुना नाम

    संघ लोक सेवा आयोग ने कुछ समय पहले ही प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों को आइएएस संवर्ग में लेने के लिए डीपीसी की बैठक आयोजित की थी। इसमें 18 रिक्तयों के सापेक्ष तीन गुना नाम भेजे गए थे।

    इनमें से केंद्र ने 18 नाम तय करते हुए इनसे कैडर बदलने के संबंध में स्वीकृति पत्र मांगा। इनमें से एक अधिकारी के सेवानिवृत्त होने और एक अधिकारी के आइएएस कैडर के लिए स्वीकृति न देने पर शासन ने 16 अधिकारियों की सूची केंद्रीय कार्मिक विभाग को भेजी, जिस पर अब केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने चयन सूची जारी कर दी है।

    अब प्रदेश में कार्यरत आइएएस अधिकारियों की संख्या हुई 111

    16 नए आइएएस मिलने के बाद अब प्रदेश में कार्यरत आइएएस अधिकारियों की संख्या 111 हो गई है। उत्तराखंड का आइएएस कैडर कुल 125 अधिकारियों का है।

    ये अधिकारी बने आइएएस

    2014 के रिक्त पदों के सापेक्ष

    • योगेंद्र यादव
    • उदयराज सिंह
    • देव कृष्ण तिवारी
    • उमेश नारायण पांडेय
    • राजेंद्र कुमार
    • ललित मोहन रयाल।

    2015 के रिक्त पद के सापेक्ष

    • करमेंद्र सिंह

    2016 के रिक्त पदों के सापेक्ष

    • डा आनंद श्रीवास्तव
    • हरीश चंद्र कांडपाल

    2017 के रिक्त पद के सापेक्ष

    • संजय कुमार

    2018 के रिक्त पद के सापेक्ष

    • नवनीत पांडेय

    2019 के रिक्त पद के सापेक्ष

    • डा मेहरबान सिंह बिष्ट

    2020 के रिक्त पदों के सापेक्ष

    • आलोक कुमार पांडेय
    • बंशीधर तिवारी
    • रुचि मोहन रयाल
    • झरना कमठान